Tecno ने भारत में एक साथ तीन स्मार्टफोन किया लॉन्च, यहां जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने भारत में अपनी लेटेस्ट Camon 20 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Camon 20 , Camon 20 Pro 5G और Camon 20 Premier 5G को एक साथ पेश किया है। Tecno अपने Camon 20 सीरीज में MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर के साथ 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले दे रही है। चलिए आगे इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
Tecno Camon 20 के फीचर्स
Tecno Camon 20 में 6.67 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें यूजर्स को MediaTek Helio G85 ऑक्टा-कोर 12nm प्रोसेसर मिल रहा है। जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 13-आधारित HiOS 13 पर चलता है। इसके साथ ही 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी को शामिल किया है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, एफएम रेडियो, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी को भी शामिल किया गया है।
Tecno Camon 20 Pro 5G के फीचर्स
Tecno Camon 20 Pro 5G में यूजर्स को 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 13-आधारित HIOS 13 पर चलता है। यह हैंडसेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon 20 Pro 5G में OIS के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस और रिंग LED फ्लैश के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी दी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Tecno Camon 20 Premier 5G के फीचर्स
Camon 20 Premier 5G में आपको 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक 8050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस हैंडसेट को 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के पेश किया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 108 MP अल्ट्रा डेफिनिशन कैमरा, 50MP मेन कैमरा और रिंग फ्लैश के साथ 2MP बोके कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी को भी शामिल किया गया है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।
Tecno Camon 20 series की कीमत
Tecno Camon 20 को 8GB रैम और 256 GB सिंगल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत भारत में 14,999 रुपये तय की गई है। इस फोन की बिक्री 29 मई से Amazon पर शुरू कर दी जाएगी। Tecno Camon 20 Pro 5G को दो वेरियंट के साथ लाया गया है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं Tecno Camon 20 Pro 5G की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। यह फोन जून के दूसरे हफ्ते से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








