Tecno ने लॉन्च की Tecno Camon 30 5G सीरीज, जानें फुल डिटेल्स
Tecno ने अपने कस्टमर्स के लिए नई Tecno Camon 30 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G शामिल है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ मार्केट में एंट्री दी है। चलिए जानते हैं इन दोनों डिवाइस के बारे में।
Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G की कीमत
कीमत की बात की जाए तो भारत में Tecno Camon 30 5G के 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। Camon 30 Premier 5G के 12 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।

कंपनी Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। बता दें कि यह दोनों स्मार्टफोन 23 मई से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।
Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G के स्पेसिफिकेशंस
Tecno Camon 30 5G में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसे मानक 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से जोड़ा गया है। Camon 30 Premier 5G में 6.77 इंच 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है।

Tecno Camon 30 5G में 6nm डाइमेंशन 7020 चिप मिलता है। वहीं Camon 30 Premier 5G मॉडल में 4nm डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट चिपसेट मिलता है। कैमरा की बात करें तो Tecno Camon 30 5G सीरीज में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा दिया गया है और मानक मॉडल में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल का कैमरा दिया गया है। वहीं दोनों मॉडल में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Tecno Camon 30 5G सीरीज के दोनों फोन में 70 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








