Tecno Phantom Ultimate G Fold: डिस्प्ले इनोवेशन या टैबलेट और लैपटॉप की छुट्टी की तैयारी?
Tecno ने हाल ही में अपने ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन Phantom Ultimate G Fold से पर्दा उठाया, लेकिन क्या यह सिर्फ एक और फोल्डिंग फोन की अनाउंसमेंट थी? नहीं, यह उस संभावित भविष्य की झलक थी, जहां एक ही डिवाइस फोन, टैबलेट और लैपटॉप की भूमिका निभा सकता है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Tecno का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन फॉर्म फैक्टर से आगे जाकर हमारे डिजिटल लाइफस्टाइल को फिर से परिभाषित करेगा? या सिर्फ डिस्प्ले इनोवेशन बनकर रह जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

ट्राई-फोल्ड या तीन डिवाइस एक में?
Tecno Phantom Ultimate G Fold में 9.94 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो Huawei Mate XT की 10.2-इंच 3K स्क्रीन से थोडी छोटी जरूर है, लेकिन इसका ड्यूल-डिस्प्ले डिजाइन इस कॉन्सेप्ट को कहीं ज्यादा प्रेक्टिकल बनाता है।
इसका मतलब है कि जब डिवाइस पूरी तरह फोल्ड होता है, तब भी कवर स्क्रीन पर काम किया जा सकता है, जिससे अंदर का फ्लेक्सिबल डिस्प्ले सुरक्षित रहता है। यह ट्राई-फोल्ड डिवाइस की सबसे बड़ी चुनौती है। इसका डेली यूसेज इसे सिक्योर बनाता है।
हाइब्रिड डिवाइस का युग?
अगर आप ध्यान दें, तो पिछले कुछ सालों से स्मार्टफोन और टैबलेट की सीमाएं धुंधली होती जा रही हैं। फोल्डेबल्स ने इस दूरी को और कम किया, लेकिन ट्राई-फोल्ड डिजाइन अब उसे एक कदम और आगे ले जाता है।
Tecno का यह कॉन्सेप्ट फोन सिर्फ एक बड़ी स्क्रीन नहीं देता, बल्कि यह बताता है कि आने वाले समय में यूजर्स अपने लैपटॉप, टैबलेट और फोन को एक हाइब्रिड डिवाइस में समेटने की ओर बढ़ सकते हैं।
खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल आर्टिस्ट और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए यह फॉर्म फैक्टर इनोवेशन साबित हो सकता है।
इंजीनियरिंग मार्वल या मार्केटिंग गिमिक?
Tecno Phantom Ultimate G Fold में इस्तेमाल की गई तकनीक यह दिखाती है कि यह सिर्फ एक शोपीस नहीं है। इसमें 2000 MPa अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील, 0.3mm Titan Fiber बैक कवर, और कस्टम डुअल-हिंग सिस्टम जैसे फीचर्स है, जो इसे बाकी से अलग बनाता है।
जब डिवाइस फोल्ड होता है तो इसमें कोई गैप नहीं रहता, और इसका सेल्फ-लॉकिंग मैकेनिज्म इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
बड़े ब्रांड्स को हो सकती है परेशानी?
Huawei और Samsung जैसे ब्रांड्स पहले ही इस रेस में हैं, लेकिन Tecno जैसे ब्रांड्स के आने से यह साफ है कि फोल्डेबल टेक्नोलॉजी अब केवल प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहने वाली हैं।
वैसे भी Tecno का कीमत के मामले में इन ब्रांड्स में काफी कम है। Phantom V Fold 2 की भारत में कीमत ₹89,990 रही थी, जो Samsung के मुकाबले लगभग आधी है।
हालांकि ET के रिपोर्ट के हिसाब से फोल्डेबल मार्केट में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी फ्लिप मॉडल के साथ बढ़त हासिल की थी, भारत में 79% हिस्सेदारी के साथ इस कैटेगरी में अपना दबदबा बनाए हुए है। ऐसे में अगर G Fold मार्केट में लॉन्च होता है, तो यह भारतीय बाजार में ट्राई-फोल्ड टेक्नोलॉजी में ज्यादा फेमस हो सकता है।
अब देखना ये है कि क्या Tecno Phantom Ultimate G Fold इसमें कुछ बदलाव करेगा या बस एक शोपीस बन कर रह जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








