सस्ती कीमत पर लॉन्च हुए Tecno के दो फोल्डेबल फोन्स, जानें कीमत, उपलब्धता और खासियत
फोल्डेबल फोन्स लवर्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, टेक्नो कंपनी ने आज अपने दो फोल्डेबल यानी मुड़ने वाले फोन Phantom V Flip 2 और Phantom V Fold 2 को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही फोल्डेबल फोन बेहद ही कम कीमत पर लॉन्च हुए हैं। आइए इन दोनों फोल्डेबल फोन्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Tecno Phantom V Flip 2 और Phantom V Fold 2 की कीमत
Tecno Phantom V Flip 2 फोन को कंपनी ने 34,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, Phantom V Fold 2 फोन को 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बता दें कि इन दोनो फोन्स की ये कीमतें सीमित समय के लिए है, बाद में इन्हें बढ़ाया जा सकता है।

इन दोनों मुड़ने वाले फोन्स की पहली सेल 13 दिसंबर से अमेजन पर शुरू होगी। Phantom V Flip 2 को आप क्रास्ट ग्रीन और रिपलिंग ब्लू में खरीदा जा सकेगा। जबकि, Phantom V Fold 2 फोन को ट्रावर्टाइन ग्रीन और मूनडस्ट ग्रे में खरीद सकते हैं।
Tecno Phantom V Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- इस फोन में पीछे की तरफ 3.64 इंच का बड़ा पैनल दिया गया है, जो कि कैमरों के चारों ओर मौजूद हैं। वहीं, फोन का प्राइमरी डिस्प्ले 6.9 इंच का है। इसमें LTPO AMOLED पैनल, फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2,160 हर्ट्ज PWM डिमिंग सपोर्ट मौजूद है।
प्रोसेसर- Phantom V Flip 2 में 6nm फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 चिपसेट दिया गया है, जो कि 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मौजूद है।
कैमरा- इस फ्लिप फोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी- इस फ्लिप फोन में पावर देने के लिए 4,720mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 70 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Tecno Phantom V Fold 2
डिस्प्ले- Phantom V Fold 2 फोन में 7.85 इंच LTPO AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले जोड़ी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं, इस फोन का कवर डिस्प्ले 6.45 इंच के साथ आता है। इसमें भी LTPO AMOLED पैनल दिया गया है।
प्रोसेसर- टेक्नो का ये लेटेस्ट फोल्डेबल फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ चिपसेट के साथ भारतीय मार्केट में पेश हुआ है। यह फोन 4nm फेब्रिकेशनमस पर बने ऑक्टाकोर प्रोसेसर हैं, जो कि 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इसमें 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज शामिल है।
कैमरा- इस फोल्डेबल फोन के बैक में ट्रिपल 50MP के कैमरे मौजूद है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पोर्टेट कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा 114-डिग्री FoV के साथ दिए गए हैं। सेल्फी के लिए ये फोन 32MP फ्रंट कैमरा को सपोर्ट करता है।
बैटरी- Phantom V Fold 2 में 5,750mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो कि 70 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








