Home
Mobile

Tecno Phantom V Flip 2 vs Galaxy Z Flip 6: बजट-फ्रेंडली पावर बनाम प्रीमियम फीचर्स

टेक्नो ने हाल ही में ग्लोबल बाजार में Phantom V Flip 2 5G स्मार्टफोन पेश किया है। फैंटम वी फ्लिप के उत्तराधिकारी के रूप में फ्लिप 2 5G को अन्य फ्लिप फोन जैसे कि, Galaxy Z Flip 6 के लिए अधिक बजट-अनुकूल लेकिन फीचर-पैक ऑप्शन ऑफर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले- Tecno Phantom V Flip 2 और Galaxy Z Flip 6 दोनों फोल्डेबल फोन में AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले है, और इसमें HDR10+ सपोर्ट है। जबकि, टेक्नो फैंटम V फ्लिप 2 में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, हालांकि यह सैमसंग के 3.4 इंच की तुलना में 3.64 इंच के बड़े कवर डिस्प्ले के साथ आता है।

Tecno Phantom V Flip 2 vs Galaxy Z Flip 6 में अंतर

प्रदर्शन - चिपसेट की मामले में गैलेक्सी Z फ्लिप 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो इसे उच्च-प्रदर्शन कार्यों के लिए अधिक पावरफुल ऑप्शन बनाता है, जबकि टेक्नो फैंटम V फ्लिप 2 मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 पर चलता है।

स्टोरेज- सैमसंग 12GB के कॉन्फिगरेशन के साथ अधिक रैम ऑफर करता है, जबकि टेक्नो 8GB रैम प्रदान करता है, जो मल्टीटास्किंग प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। दोनों डिवाइस में पर्याप्त इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें सैमसंग 512GB तक की स्टोरेज के साथ सबसे आगे है, जबकि टेक्नो 256GB के साथ बना हुआ है।

कैमरा - गैलेक्सी Z फ्लिप 6 और टेक्नो फैंटम V फ्लिप 2 दोनों ही शानदार कैमरा सिस्टम पेश करते हैं। Z फ्लिप 6 अपने OIS से लैस 50 MP प्राइमरी सेंसर और 12 MP अल्ट्रावाइड लेंस की बदौलत कम रोशनी में फोटोग्राफी और वीडियो में बेहतरीन है। जबकि, टेक्नो फैंटम V फ्लिप 2 में कम रोशनी में परफॉर्मेंस के अल्ट्रावाइड लेंस के साथ डुअल 50 MP कैमरा सेटअप है।

सेल्फी कैमरा की बात करें तो Z Flip 6 में 10 MP कैमरा है, जबकि, PDAF और LED फ्लैश के साथ Tecno का 32 MP का सेल्फी कैमरा बेहतरीन डिटेल और कम रोशनी में परफॉरमेंस देता है।

बैटरी- बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड में बड़ा अंतर है। Tecno Phantom V Flip 2 में 4720 mAh की बैटरी है, जो फास्ट 70W वायर्ड चार्जिंग है, जो सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज करने की सुविधा देती है। जबकि, Samsung की बैटरी 4000mAh की है, जिसमें 25W वायर्ड चार्जिंग है।

कीमत - दोनों डिवाइस के बीच सबसे बड़ी असमानता उनकी कीमत है। गैलेक्सी की शुरुआती कीमत US$1,100 है, जबकि फैंटम वी फ्लिप 2 को US$700 में लॉन्च किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Phantom V Flip 2 vs Galaxy Z Flip 6: What Are The Differences? Which One Should You Buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X