Tecno Phantom V Flip फ्लिप फोन 22 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
Tecno Phantom V Flip: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपना पहला फ्लिप फोन जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। जिसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लीक हो चुके हैं। साथ ही इसके कवर को चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट Alibaba.com पर लिस्ट कर दिया है, जिससे इसके डिजाइन का भी खुलासा हो चुका है। तो चलिए आगे इस स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल , कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tecno Phantom V Flip की लॉन्च डेट
Tecno ने इसके लिए एक प्रेस रिलीज जारी किया है। जिसमें इसका खुलासा हुआ है कि, इस अपकमिंग फोन को 22 सितंबर को सिंगापुर में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ ही कंपनी Tecno मेगाबुक T1 2023 14 इंच लैपटॉप को भी लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी ने अभी तक ऑधिकारिक तौर पर फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

Tecno Phantom V Flip की खूबियां
Tecno Phantom V Flip फोन अपने यूनिक डिजाइन को लेकर लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। जिससे सभी को इसके लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार है। टेक्नो के पहले फ्लिप फोन में 6.75 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। कंपनी अपने इस फोन को डायमेंसिटी 1300 चिपसेट से लैस कर सकती है, जो ARM माली G77 GPU के साथ जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा इसमें 8GB रैम के साथ पैक्ड किया जा सकता है। साथ ही साथ इसमें एंड्रॉइड 13 OS को शामिल किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है। कंपनी अपने इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दे सकती है।
सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर यूजर को मिल सकता है। वहीं कनेक्टविटी की बात करें तो इस आगामी स्मार्टफोन को कंपनी ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 14 5G बैंड्स जैसे फीचर्स इसमें शामिल कर ससकती है।


Click it and Unblock the Notifications