Tecno Phantom V Flip की कीमत, डिजाइन ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक, जाने क्या है खास
Tecno Phantom V flip फोन 22 सितंबर को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है , यह भारत में अमेजन (Amazon) के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और कीमत लीक हो गई है।

Tecno Phantom V Flip की कीमत
एक टिपस्टर का हवाला देते हुए, एमएसपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अपकमिंग फ्लिप फोन नाइजीरिया में 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए NGN 549,000 (लगभग 58,773 रुपये) की कीमत पर बेचा जाएगा।
इस बीच, एक हालिया रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि Tecno Phantom V Flip 5G की भारत में कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है, जो इसे देश में सबसे सस्ता फोल्डेबल बना देगी।
वहीं दूसरी ओर, Tecno Mobile नाइजीरिया ने घोषणा की है कि Tecno Phantom V Flip को NGN 1,00,000 (लगभग 10,705 रुपये) की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
Tecno Phantom V Flip डिजाइन
रिपोर्ट में एक लीक वीडियो से संकेत मिलता है कि टेक्नो फैंटम वी फ्लिप पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ डुअल-कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अलावा, वीडियो से पता चलता है कि सेकेंडरी डिस्प्ले कैमरा मॉड्यूल के बगल में स्थित होगा। फिलहाल, फोन के डिजाइन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Tecno Phantom V Flip स्पेसिफिकेशन
अपकमिंग फोन के बारे में कई लीक और अटकलें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। टिप्सटर पारस गुगलानी ने हाल ही में Tecno Phantom V Flip 5G की एक विस्तृत स्पेसिफिकेशन शीट साझा की है, जो संकेत देती है कि फोन में 6.9 इंच का फोल्डेबल फुल HD + AMOLED डिस्प्ले, 64MP मुख्य कैमरा और बहुत कुछ होगा । यहां आगामी Tecno Phantom V Flip की अपेक्षित विशेषताएं दी गई हैं। माना जा रहा है कि इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी।
Tecno Phantom V Flip 5G का लॉन्च 22 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे SGT (12:30 pm IST) सिंगापुर में होने वाला है । यह भारत में अमेजन के माध्यम से बिक्री पर उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications