Tecno Phantom V Flip के लॉन्च से पहले रेंडर लीक, यहां जानें सबकुछ
Tecno Phantom V Flip: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Tecno कथित तौर पर Tecno Phantom V Flip पर काम कर रही है। जिसके रेंडर लॉन्च से पहले ही लीक हो गए है। हाल ही में इस फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार फोल्डेबल डिस्प्ले वाला कंपनी का यह पहला क्लैमशेल स्मार्टफोन होगा। इसे अभी कुछ समय पहले ही Google Play कंसोल के डाटाबेस में लिस्ट किया गया था। जिससे इसके जल्द मार्केट में दस्तक देने की उम्मीद है। तो आइए आपको इसके लीक रेंडर की डिटेल्स बताते हैं।
Tecno Phantom V Flip के संभावित स्पेसिफिकेशंस
इसे लेकर सामने आई रिपोर्ट् के अनुसार Tecno Phantom V Flip को 6.75 इंच की फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जो रेजोल्यूशन FHD+ 466 x 466 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz ऑफर करेगा। कंपनी इसमें ऑक्टा कोर Dimensity 8050 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। इसके अलावा इसे 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए Phantom V Flip में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इश डिवाइस को कंपनी 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी भी दे सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। कनेक्टविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 14 5G बैंड्स का सपोर्ट दिया जाएगा।

टेक्नो फैंटम V फ्लिप के लीक रेंडर
Tecno Phantom V Flip के लीक रेंडर की मानें तो इसमें एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल शामिल होगा। जिसमें दो कैमरे और एक एलईडी फ्लैश यूनिट होगा। इसके कैमरा रिंग के अंदर ही एक सर्कुलर कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी इमेज से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, फोन को एक टेक्सचर शेल में रखा गया है, जो रियर हिस्से को कवर करता है।


Click it and Unblock the Notifications








