Home
Mobile

इंतजार खत्म , कल से Tecno Phantom V Flip की शुरू हो रही सेल, जानें ऑफर्स से लेकर कीमत

Tecno Phantom V Flip First Sale: अगर आप भी टेक्नो के न्यूली फ्लिप फोन Tecno Phantom V Flip का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन की कल से यानि कि , 1 अक्टूबर से बिक्री शुरू करने जा रही है। इस फोन की बिक्री कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन की मदद से करेगी। पहली सेल के तहत ग्राहकों को यह फोन 50 हजार से भी कम कीमत में बेचा जाएगा। तो चलिए आगे आपको इस फोन की सही कीमत और इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Phantom V Flip 5G की कीमत

फैंटम वी फ्लिप 5जी की कीमत की बात की जाए तो इसे भारतीय ग्राहक मात्र 49,999 रुपये में अमेजन से खरीद सकेंगे। यह फ्लिप फोन मिस्टिक डॉन और आइकॉनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में आ रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि, इस फोन को इसके डिजाइन के लिए जर्मन डिजाइन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया था। आपको बता दें, ऐसा पहली बार है जब टेक्नो फ्लिप फॉर्म फैक्टर के साथ आ रही है।

Tecno Phantom V Flip की कल से शुरू हो रही सेल, जानें कीमत

Phantom V Flip 5G स्पेक्स

टेक्नो फैंटम वी फ्लिप फोन में 466 x 466 रिज़ॉल्यूशन AMOLED पैनल के साथ 1.32-इंच कवर डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 6.9-इंच FHD+ (1080 x 2460 पिक्सल) LTPO AMOLED पैनल मिल रहा है। जिसमें 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस , 120Hz रिफ्रेश रेट के सैाथ 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो मिल रहा है।

इसके अलावा यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8050 5G चिपसेट से लैस है। जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। अपने इस फ्लिप फोन में कंपनी ने 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए टेक्नो ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी है। जिसकी मदद से यह फोन मात्र 10 मिनट में 33 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इस फोन को एंड्रॉइड 13 बेस्ड HiOS 13.5 का सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
MediaTek Dimensity 8050 5G chipset is included in Tecno Phantom V Flip smartphone. In which 8GB RAM and 256GB storage variant is available. In this flip phone, the company has given 64MP primary camera with 13MP ultrawide sensor. Apart from this, this phone has a 32MP front camera for selfie and video calling.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X