Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 को 35,000 से कम में खरीदनें का मौका, जानें ऑफर्स व कीमत
Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 की सेल आज (13 दिसंबर 2024)) को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू हो चुका है। इस दौरान ग्राहक इन स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का लाभ भी ले सकते हैं, जो इन्हें खरीदारी का शानदार मौका बनाते हैं। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर ऑफर्स तक की डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 कीमत
Tecno Phantom V Flip 2 की कीमत 34,999 है और यह Karst Green और Rippling Blue कलर में उपलब्ध हैं। वहीं Phantom V Fold 2 की कीमत 79,999 है, जो Moondust Grey और Travertine Green कलर ऑप्शन में आता है। शानदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ ये फोन्स आकर्षक ऑप्शन हैं।

आपको बता दें, इन स्मार्टफोन्स की बताई गई कीमतें लॉन्च ऑफर के तहत लिमिटेड समय के लिए है। इसके बाद कीमतें बदल सकती हैं। पहली सेल में इन फोन्स पर EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा, जो इन्हें और अधिक किफायती बनाता है।
Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 फीचर्स
Tecno Phantom V Fold 2 में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 7.85-इंच का मेन डिस्प्ले मिलेगा, जबकि कवर डिस्प्ले 6.45 इंच का है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट शामिल किया है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज से जोड़ा गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 32MP के दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे। इसे पावर देने के लिए टेक्नो ने इसमें 5,750mAh की बैटरी शामिल की है, जो 70W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Phantom V Flip 2 में प्राइमरी 6.9-इंच LTPO एमोलेड पैनल है, जबकि 3.64-इंच का रियर पैनल मिल रहा है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट शामिल किया है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 32MP का कैमरा सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,720mAh बैटरी दी है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications








