Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2: भारत में दिसंबर में हो सकता है लॉन्च
Tecno ने सितंबर में अपने दूसरे जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Phantom V Fold 2 और V Flip 2 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था। हालांकि, अभी तक इन फोन्स की भारतीय बाजार में लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है। लेकिन 91मोबाइल्स की रिपोर्ट्स के अनुसार इन किफायती फोल्डेबल फोन्स के भारत में लॉन्च की संभावित टाइमलाइन सामने आई है।
सामने आई नई रिपोर्ट की मानें तो टेक्नो दिसंबर के पहले हफ्ते खासतौर पर 2 से लेकर 6 दिसंबर के बीच भारत में फैंटम वी फोल्ड 2 और वी फ्लिप 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है।
भारतीय वेरिएंच में वैश्विक मॉडल के समान हार्डवेयर दिए जानें की उम्मीद है, हालांकि, अभी तक इसके सटीक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है।

Tecno Phantom V Fold 2 5G:
इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड हिंज के साथ 7.85' 2K+AMOLED इंटरनल और 6.42' FHD+ AMOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले है। दोनों में 120हर्ट्ज LTPO रिफ्रेश रेट और 100% p3 कलर गैमट है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+चिपसेट मिलता है, जिसे 24GB RAM (12GB वर्चुएल) और 512GB स्टोरेज से जोड़ा गया है।
यह फोन ट्रिपल 50MP रियर कैमरे और डुअल 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए टेक्नो ने इसमें 5750mAh तक की बैटरी के साथ 70W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन Android 14 पर HiOs के साथ डॉल्बी एटमॉस, Wi-Fi 6E और IP54 रेटिंग से लैस है।
Tecno Phantom V Flip 2 5G:
टेक्नो के इस फ्लिप फोन में डबल-हेलिकल हिंज के साथ 6.9 इंच FHD+AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 3.64 इंच कस्टमाइजेबल एमोलेड एक्सटर्नल स्क्रीन है। इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन D8020 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 16GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑफर करता है।
ओएस की बात करें तो इसमें Android 14 पर HiOS के साथ यह Dolby Atmos ऑडियो, TUV ब्लू लाइट प्रमाणित स्क्रीन और डुअल सिम 5जी सपोर्ट फैसलिटी से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल 50MP रियर कैमरे और 32MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। इसमें कंपनी ने 4720mAh की बैटरी 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications