Home
Mobile

लॉन्च से पहले Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 की कीमतें लीक

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Tecno जल्द ही Phantom V Fold 2 और V Flip 2 फोन लॉन्च करने वाला है। Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 घाना में 19 अगस्त से 24 अगस्त तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध थे।

हालांकि प्री-ऑर्डर खत्म हुए कुछ दिन बीत चुके हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक इन फोल्डेबल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है या फिर इनके लॉन्च की तारीख की घोषणा भी नहीं की है।

लॉन्च से पहले Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 की कीमतें लीक

ब्रांड द्वारा लॉन्च के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं किए जानें के बाद भी इन फोन्स की कीमत और फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। तो चलिए आइए इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

निश्चित तौर पर फोल्डेबल फोन आने वाले हैं, लेकिन आपको उनकी कीमतें जानने के लिए आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक नए लीक से घाना के बाजार में दोनों फोन्स की कीमतें कितनी होंगी बताने जा रहे हैं।

लॉन्च से पहले Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 की कीमतें लीक

लीक के अनुसार फैंटम वी फ्लिप 2 एक क्लैमशेल फोल्डेबल की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए GHS 9,800 (~USD 632) होगी। बुक की तरह दिखने वाला फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड 2 ज्यादा प्रीमियम 12GB रैम + 512GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए GHS 16,550 (~USD 1,065) में उपलब्ध होगा।

इन कीमतों से पता चलता है कि Tecno एक बार फिर अपने फोल्डेबल को मुख्यधारा के ब्रैंड के मुकाबले ज्यादा किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश कर रहा है। उदाहरण के लिए बुक की तरह दिखने वाला Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत 1800 डॉलर है, जबकि 2024 के लिए मोटोरोला का सबसे सस्ता क्लैमशेल फोल्डेबल 700 डॉलर से शुरू होता है।

लॉन्च से पहले Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 की कीमतें लीक

फैंटम वी फोल्ड 2 और वी फ्लिप 2 के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन अभी भी सामने नहीं आए हैं। हालांकि FCC और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन की बदौलत हमारे पास किताब की तरह दिखने वाले फोल्डेबल के कुछ खास स्पेसिफिकेशन हैं।

जिनमें 2637mAh और 2973mAh की डुअल-सेल बैटरी होगी, जिससे इसकी कुल क्षमता 5,610mAh होगी। सामान्य क्षमता लगभग 5,700mAh हो सकती है, जो Vivo X Fold 3 Pro के समान होगी और Galaxy z Fold 6 से लगभग 1300mAh अधिक होगी।

यह 70W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जो इसके पहले की 45W चार्जिंग क्षमता से अपग्रेड है। फैंटम वी फोल्ड 2 डाइमेंशन 9000 प्लस और वी फ्लिप 2 डाइमेंशन 8050 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Phantom V Fold 2 and V Flip 2 price Reveal ahead of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X