Home
Mobile

Tecno Phantom V Fold 2 हो सकता है भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, जानें डिटेल्स

Tecno जल्द ही भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Phantom V Fold 2 को लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने अपने इस आगामी फोन का X पोस्ट पर टीजर जारी किया है। जिससे भारत में Phantom V Fold 2 के जल्द दस्तक देने के संकेत मिले हैं। आइए आपको आगे Phantom V Fold 2 के बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि, Tecno Phantom V Fold 2 को भारत में सबसे सस्ते फोल्डेबल फोन के तौर पर पेश किया जाए। ऐसा इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि, इससे पहले कंपनी ने Tecno Phantom V Fold को भारतीय बाजार में 88,888 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया था। जो अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे कीमत कीमत वाला फोल्डेबल फोन था।

Tecno Phantom V Fold 2 जल्द भारत में होगा लॉन्च

टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 2 की जल्द भारत में एंट्री होगी-

गौरतलब है कि, अफ्रीका में Tecno ने पिछले महीने ही Phantom V Fold 2 की घोषणा की थी। उस वक्त ब्रांड ने दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका सहित अन्य बाजारों में फोन की रिलीज की पुष्टि की थी।

इसे वैश्विक बाजार के लिए $1,099 यानी (लगभग 92,400 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया गया था। जैसा कि, हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, लॉन्च के समय Phantom V Fold की कीमत 88,888 रुपये थी। इसलिए उम्मीद है कि, इसके उत्तराधिकारी यानी Phantom V Fold 2 की कीमत भी लगभग इसी के आस-पास तय किए जाने की संभावना है।

Tecno Phantom V Fold 2 स्पेसिफिकेशन-

फैंटम वी फोल्ड 2 मे 2550 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.42-इंच AMOLED LTPO एक्सटर्नल स्क्रीन है। जब इस डिवाइस को ओपन करते हैं, तो यह 2296 x 2000 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz PWM डिमिंग के साथ 7.85-इंच की बड़ी फोल्डेबल AMOLED LTPO स्क्रीन दिखाता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें डाइमेंशन 9000 प्लस चिपसेट मिल सकता है, जिसे 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है। यह फोन HiOS 14 के साथ Android 14 पर संचालित होता है, इसमें दो OS अपग्रेड और तीन साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एक्सटर्नल और इंटरनल दोनों स्क्रीन पर 32MP का कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2x जूम कैपेसिटी वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,750mAh की बैटरी शामिल की है, जो 70W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें फ्लिकर सेंसर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर और फैंटम वी पेन के लिए सपोर्ट हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, NFC, वाई-फाई 6E और USB-C शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Phantom V Fold 2 Launch in India Officially Confirmed, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X