Tecno Phantom V Fold को मिल गई लॉन्च डेट, होगा दुनिया का पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन

TECNO कुछ समय के लिए बजट और मिड-रेंज फोन पर काम कर रहा था, लेकिन अब टेक्नो एक प्रीमियम स्मार्टफोन प्रोफाइल बनाने की ओर बढ़ रहा है। फैंटम एक्स सीरीज के तहत दो प्रीमियम फोन- फैंटम एक्स2 और फैंटम एक्स2 प्रो- को लॉन्च करने के बाद स्मार्टफोन कंपनी अब अपना पहला फोल्डेबल फोन पेश करने के लिए तैयार है। डब्ड फैंटम वी फोल्ड, टेक्नो डिवाइस को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया जाएगा, जो 28 फरवरी को बार्सिलोना, स्पेन में शुरू होने वाली है। Tecno का फोल्डेबल फोन MediaTek Dimensity 9000+ SoC से लैस होगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसने Antutu बेंचमार्किंग टेस्ट में एक बिलियन से ज्यादा नंबर पाए हैं।
दुनिया का पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन
टेक्नो के जनरल मैनेजर जैक गुओ ने कहा हम फैंटम वी फोल्ड के लॉन्च के साथ मीडियाटेक के साथ मिलकर एक रोमांचक उपलब्धि हासिल कर खुश हैं। मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर से लैस होने के लिए दुनिया का पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन डेवलप किया हैं। दुनिया भर में अपने कस्टमर को यूनिक अनुभव प्रोवाइट करना जारी रखेंगे। Tecno Phantom V Fold का लॉन्च पेज MWC 2023 वेबसाइट पर पहले ही लाइव हो चुका है।

टिपस्टर पारस गुगलानी ने पहले अपकमिंग फोन की लीक हुई फोटो को ट्विटर पर शेयर किया था। फोटो से पता चलता है कि इस फोन में पीछे की ओर एक यूनिक डिस्प्ले के साथ तिरछे कैमरा और सेंसर दिया गया हैं। टिपस्टर ने यह भी कहा कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
MediaTek Dimensity 9000+ कम बिजली की खपत
Tecno ने अपने ब्लॉग में दावा किया है कि MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर बड़ी स्क्रीन वाले डिजाइन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी ने आगे कहा कि प्रोसेसर फोल्डेबल फोन यूजर्स द्वारा अक्सर सामना की जाने वाली बैटरी ड्रेन की प्रोबलम से अच्छी तरह से निपटेगा। MediaTek Dimensity 9000+ कम बिजली की खपत के साथ आता है, Tecno के मुताबिक इस डिवाइस की इंजीनियरिंग यूजर्स को गेम और वीडियो प्लेबैक के बीच आसान मल्टी-टास्किंग के साथ यूनिक स्क्रीन के बीच स्विच करने पर एक अच्छा अनुभव प्रोवाइट करेगी।
मीडियाटेक के कॉरपोरेट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फिनबार मोयनिहान ने कहा, "मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर आज के स्मार्टफोन के लिए जरूरी है। यह चिप टेक्नो को एक पावरफुल फ्लैगशिप अनुभव के साथ फैंटम वी फोल्ड को मार्केट में लाने में सपोर्ट बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications