Tecno Phantom V Fold दो बड़े LTPO पैनल के साथ हुआ लॉन्च, कीमत भी कम

MWC में Tecno ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से सभी को चौंका दिया है। टेक्नो ने इस साल के एमडब्ल्यूसी में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन फैंटम वी फोल्ड दुनिया भर में लॉन्च किया, जिसमें भारत भी शामिल है। टेक्नो फैंटम वी फोल्ड न केवल ब्रांड का पहला डिवाइस है बल्कि एक किफायती फोल्डेबल फोन भी है।
जैसा कि आप उम्मीद करते हैं कि Phantom V Fold एलटीपीओ प्रौद्योगिकी का समर्थन करने वाले दो बड़े पैनलों के साथ आता है। डिवाइस एक शक्तिशाली चिप और एक बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
Tecno Phantom V Fold की कीमत और स्पेसिफिकेशन
फैंटम वी फोल्ड की कीमत 12GB + 256GB वैरिएंट के लिए 89,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरिएंट के लिए 99,999 रुपये रखा गया है। हालांकि, शुरुआती कीमत के तौर पर बेस वेरिएंट 79,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जो कि 10,000 रुपये की डिस्काउंट के साथ आएगा।
बता दें कि टेक्नो भारतीय बाजार पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है और इसलिए यह डिवाइस सबसे पहले भारत में उपलब्ध होगा। यह काले और सफेद कलर (अनौपचारिक नाम) में आएगा। लेकिन यह भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई जामकारी नहीं दी गई है।

Phantom V Fold के स्पेसिफिकेशंस
फैंटम वी फोल्ड में अन्य फोल्डेबल्स की तुलना में एक दिलचस्प स्पेक्स शीट दिया गया है। यह 1080 x 2550 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फ्रंट (कवर डिस्प्ले) पर 6.42-इंच LTPO AMOLED पैनल के साथ आता है। अंदर की तरफ इसमें 2000 x 2296 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.85-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह आकार सैमसंग, वीवो, श्याओमी और ऑनर के फोल्डेबल फोन से बड़ा है।
Tecno Phantom V Fold कैमरा
कैमरों की बात करें तो, इसमें एक ट्रिपल-कैमरा सिस्टम दिया गया है जो एक गोलाकार कैमरा के जैसा है। यह 50MP का मेन लेंस, 2x ज़ूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है। इसमें आगे की तरफ, कवर स्क्रीन के ठीक ऊपर, एक 32MP का कैमरा है। अंदर की तरफ 16MP का फ्रंट कैमरा है।
Tecno Phantom V Fold बैटरी
फोल्डेबल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ SoC पर बेस्ड है जिसे 12GB LPDDR6 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 45W फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस एंड्रॉइड ओएस पर बूट होता है और टॉप पर Tecno का HiOS है। क्योंकि इसमें बड़े डिस्प्ले दिया गया है, वहीं इसका वजन 299 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








