दीवाना बनाने आया Tecno का 7 हजार रुपये वाला फोन, देख लोग बोले- 'तुमसा कोई प्यारा, कोई हसीन नहीं है...
Tecno Pop 6 Pro India लॉन्च, स्मार्टफोन को बांग्लादेश में लॉन्च किया गया है। Tecno का लेटेस्ट स्मार्टफोन फ्लैट किनारों के साथ आता है जिसे कंपनी राइट-एंगल बॉर्डर डिजाइन के तौर पर प्रचारित कर रही है। इसमें वाटर ड्रॉप नॉच के साथ बड़ा डिस्प्ले है।
इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Tecno के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, क्वाड-कोर प्रोसेसर, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और Android Go सॉफ़्टवेयर शामिल हैं। आइए टेक्नो पॉप 6 प्रो की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Pop 6 Pro Price in India
Tecno ने Tecno Pop 6 Pro की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Tecno Pop 6 Pro की भारत में कीमत लगभग 6,099 रुपये होगी।
Tecno Pop 6 Pro Specifications
नए पॉप 6 प्रो में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिसमें 720×1612 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और वाटरड्रॉप नॉच है। नया पॉप सीरीज स्मार्टफोन क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन एक ही कॉन्फ़िगरेशन में आता है - 2GB + 32GB। यह Android 12 Go वर्जन पर आधारित HiOS 8.6 के साथ प्री-लोडेड आता है।
Tecno Pop 6 Pro Camera
ऑल-न्यू पॉप 6 प्रो में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ AI लेंस और LED फ्लैश है। एनरी-लेवल हैंडसेट 5MP कैमरा और वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्लैश के साथ आता है।
Tecno Pop 6 Pro Features
नए पॉप सीरीज स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी यूनिट से लैस है। Tecno ने चार्जिंग स्पीड और डिवाइस पर उपयोग किए जा रहे चार्जिंग पोर्ट के बारे में खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। नए पॉप 6 प्रो को पावर ब्लैक और पीसफुल ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें डुअल-सिम, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








