Tecno Pop 7 Pro आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध,जाने कीमत

Tecno ने पिछले हफ्ते भारत में टेक्नो पॉप 7 प्रो को लॉन्च किया था। अब लॉन्च होने के एक हफ्ते से भी कम समय के बाद फोन आज से भारत में खरीदने के लिए रखा जाएगा । इच्छुक खरीदार Tecno Pop 7 Pro को आज से अमेजन इंडिया (Amazon India) के जरिए से खरीद सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में ।
जहां तक कीमत की बात है, तो Tecno Pop 7 Pro भारत में दो वेरिएंट में सेल किया जाएगा। बता दें कि 2GB रैम और 2GB एक्सटेंडेबल वर्चुअल रैम वाला बेस वेरिएंट को 6,799 रुपये की कीमत पर सेल किया जा रहा है, जबकि Tecno Pop 7 Pro का 3GB रैम और 3GB एक्सटेंडेबल वर्चुअल रैम वाला टॉप वेरिएंट 7,299 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन एंडलेस ब्लैक और उयूनी ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Tecno Pop 7 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
अगर इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो, नया लॉन्च किया गया टेक्नो पॉप 7 प्रो दो रिंग रीयर कैमरा डिजाइन के साथ आता है। यह एक स्क्वायर यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है और यह 163.86 x 75.51 x 8.9 मिमी मापता है। यह 1612 x 720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 6.56 इंच का एचडी + डॉट नॉच आईपीएस डिस्प्ले, 480 एनआईटी पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट, 90 % तक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 20: 9 का आस्पेक्ट रेशियो स्पोर्ट करता है। वहीं यह फोन IPX2 धूल और पानी प्रतिरोधी कोटिंग के साथ आता है।

Tecno Pop 7 Pro में मिलने वाले रैम
Tecno Pop 7 Pro क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 सिस्टम-ऑन-चिप पर बेस्ड है जिसे 3 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है। यह दो वैरिएंट के साथ आता है, जिसमें एक 2GB RAM और 2GB अतिरिक्त MemFusion RAM के साथ, और दूसरा 3GB RAM और 3GB अतिरिक्त MemFusion RAM के साथ जोड़ा गया है। यह Android 12-बेस्ड HiOS 11 पर चलाता है।
Tecno Pop 7 Pro कैमरा और कनेक्टिविटी
इमेजिंग की बात करें, तो Tecno के नए लॉन्च किए गए बजट स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पीछे की तरफ डुअल फ्लैशलाइट के साथ 12MP का डुअल AI कैमरा और 5MP का AI सेल्फी कैमरा शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल 4G सिम डुअल VoLTE सपोर्ट, 4G, वाई-फाई 2.4 और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। वहीं अगर बैटरी के मामले की बात करें, तो Tecno Pop 7 Pro में बॉक्स में 10W एडॉप्टर के साथ 5,000mAh की बैटरी और 29 दिनों का स्टैंडबाय टाइम के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में आईडीए इंजन 2.1, लिंक बूमिंग, वन-टैप क्लीन अप, किड्स मोड, और विशा प्लेयर भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








