Tecno Pop 8 भारत में दस्तक देने को तैयार, यहां जानें लॉन्च डेट, कीमत, फीचर्स व उपलब्धता
Tecno Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो जल्द ही अपने भारतीय यूजर्स के लिए नया फोन लॉन्च करने जा रही है। जिसे बाजार में Tecno Pop 8 नाम से जाना जाएगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स का खुलासा हो चुका है। बता दें, ये फोन देश में लाए जाने से पहले दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में दस्तक दे चुका है। जो अब भारत में एंट्री करने को तैयार है। सबसे खास बात यह है कि, यह एक बजट स्मार्टफोन होगा, जिसमें धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। तो आईए आपको इस फोन की खबियों से रूबरू करवाते हैं।

Tecno Pop 8 के स्पेक्स
टेक्नो पॉप 8 में कंपनी 6.6-इंच की HD+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दे सकती है। जिसमें 90Hz LCD स्क्रीन मिलगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें UNISOC T606 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का डुअल कैमरा मिल रहा है, जो LED फ्लैश के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh एक बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है। जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Tecno Pop 8 लॉन्चिंग डेट
Tecno ने भारत में अपने नए Pop 8 फोन के आने का टीजर हाल ही में शेयर किया था। लेकिन एक नए टीजर में उन्होंने लॉन्चिंग तारीख का खुलासा किया है। जिसके अनुसार 3 जनवरी 2024 को इसे देश में पेश किया जाएगा।
भारत में हाल ही में Tecno Spark Go 2024 की हुई थी एंट्री
Tecno ने इस महीने की शुरुआत में ही अपना एंट्री-लेवल एंड्रॉइड स्मार्टफोन Spark Go 2024 को भारत में लॉन्च किया है। इसमें कंपनी वे पांडा स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ 6.56 इंच का डॉट-इन डिस्प्ले दिया है। अपने इस डिवाइस में ब्रांड ने ऑक्टा-कोर यूनिसन T606 चिपसेट दिया है। यह फोन 3GB + 64GB, 8GB + 64GB, और 8GB + 128GB तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। टेक्नो के इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 गो एडिशन चलाता है। जिसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








