6,000 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ Tecno Pop 8 स्मार्टफोन, यहां जानें सभी डिटेल
Tecno Pop 8 Price: टेक्नो ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए आखिरकार अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Tecno Pop 8 को देश में लॉन्च कर दिया है। टेक्नो पॉप 8 कंपनी ने 13 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh तक की बैटरी से लैस किया है। इस फोन को कंपनी ने भारत में 6 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है। तो चलिए आगे Tecno के इस किफायती फोन कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Pop 8 स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो पॉप 8 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.6 इंच LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जसकी स्क्रीन एचडी+ (720 × 1612 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इस फोन में 90 हर्ट्ज़ तक का रिफ्रेश रेट और Dynamic Port दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें UniSoC T606 प्रोसेसर दिया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 GPU मिलेगा। Tecno Pop 8 में 4 GB रैम के साथ 4 GB रैम एक्सटेंड फीचर दिया गया है। यानि कि, कुल मिलाकर 8 GB तक रैम सपोर्ट इसमें आपको मिलगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। टेक्नो का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 (Go Edition) बेस्ड HiOS 13.0 पर रन करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/1.85 के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सिक्यॉरिटी की बात करें तो इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर यूजर को मिल रहा है। टेक्नो पॉप 8 स्मार्टफोन DTS ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ आएगा। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 163.69 × 75.6 × 8.55mm है।
Tecno Pop 8 कीमत
टेक्नो पॉप 8 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में 6,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। बता दें कि हैंडसेट को बैंक ऑफर्स के साथ 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन इंडिया पर 9 जनवरी से शुरू होगी। फोन को मिस्ट्री व्हाइट, गोल्ड और ग्रेविटी ब्लैक कलर में लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








