Home
Mobile

Tecno Pop 8 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Tecno Pop 8 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपनी Pop Series के लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसे Tecno Pop 8 के नाम से जाना जाएगा। टेक्नो के इस नए फोन को कंपनी ने 5000mAh की बैटरी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट मिल रहा है। आइए आपको इस न्यूली हैंडसेट के फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक से रूबरू करवाते हैं।

Tecno Pop 8 कीमत और कलर

कंपनी ने अपने इस नए फोन को व्हाइट, मैजिक स्किन , गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल टेक्नो की ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नो पॉप 8 की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसे बजट रेंज में लाए जाने की उम्मीद है।

Tecno Pop 8 स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो पॉप 8 स्मार्टफोन में 6.6 इंच एचडी+ (720 x 1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिल रही है। जिसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unoisoc T606 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जो 4GB तक रैम से लैस है। टेक्नो के Extended रैम फीचर की मदद से इसके 8 जीबी तक रैम को वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। इसमें साथ ही इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसके डिस्प्ले पर बीच में एक होल पंच कटआउट दिया गया है। जिसमें कंपनी ने सेल्फी कैमरा दिया है। टेक्नो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Android T-Go Edition पर काम करता है।

Tecno Pop 8 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो पॉप 8 में AI-डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 900 घंटे से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा DTS सपोर्ट के साथ स्टीरियो डु्अल स्पीकर्स को इसमे शामिल किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, OTG , GPS, वाई-फाई और FM रेडियो जैसे फीचर्स इसमें मिलेंगे। इस फोन का डाइमेंशन 163.69×75.6×8.55mm है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has made this new phone available in White, Magic Skin, Gold and Black color options. Talking about its price, currently the price and availability of Techno Pop 8 has not been disclosed on the official website of Techno. But it is expected to be brought in the budget range.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X