Home
Mobile

7,000 रुपये से भी कम कीमत में Tecno का धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स जान चौक जाएंगे आप

क्या आप ऐसे फोन को खोज रहे हैं, जो कि आपको 7000 रुपये से भी कम कीमत में मिल सकें? यदि आपका जबाव हां हैं, तो टेक्नो कंपनी ने आज अपना एक और स्मार्टफोन पेश कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने Tecno POP 9 4G फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इसका 5G वर्जन सितंबर महीने में पेश किया था।

Tecno Pop 9 4G भारत का पहला ऐसा फोन है, जो कि MediaTek Helio G50 प्रोसेसर पर काम करता है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और खूबियों पर एक नजर डाल लेते हैं, ताकि खरीदने से पहले आपको किसी प्रकार का कोई कन्फ्यूजन ना रहे।

7,000 रुपये से भी कम कीमत में Tecno का धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

Tecno POP 9 4G: कीमत

Tecno POP 9 4G को भारत में 6,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन शुरुआती सेल में कंपनी इस फोन पर 200 रुपये की छूट ऑफर कर रही है, जिसके बाद इसकी कीमत मात्र 6,499 रुपये रह जाएगी।

बता दें कि टेक्नो का ये नया फोन 26 नवंबर से अमेजन पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। आप इस फोन को Glittery White, Lime Green और Startrail Black कलर में खरीद सकेंगे।

Tecno POP 9 4G: स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले - इस 4जी फोन में 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन की डिस्प्ले 480 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है।

प्रोसेसर - यह फोन MediaTek Helio G50 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह प्रोसेसर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

रैम और स्टोरेज - टेक्नो पोप 9 4जी में 6GB रैम दी गई है। इसमें 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट शामिल है। इसमें 64GB का इंटरनल स्टोरेज शामिल है, जिसे आप 1टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

बैटरी - कंपनी ने इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी 100 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकती है।

कैमरा - बात करें इस फोन के कैमरा की तो इसमें 13MP का बैक कैमरा दिया गया है, जो कि f/1.8 अपर्चर पर काम करेगा। यह फोन PDAF तकनीक से लैस है। इसमें LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

कनेक्टिविटी - कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno POP 9 4G phone has been launched in India. This is the first phone in India that works on MediaTek Helio G50 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X