Home
Mobile

22 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Tecno का ये किफायती फोन, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग

Tecno कंपनी लगातार भारतीय मार्केट में अपने नए फोन्स पेश कर रही है, जिसकी वजह से ये भारत में काफी लोकप्रियता भी हासिल कर रही है। अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए अब कंपनी एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम होगी।

अब कंपनी ने TECNO POP 9 की भारत में लॉन्चिंग डेट को कन्फर्म कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि TECNO POP 9 तो भारत में लॉन्च हो चुका है, तो ये कौन-सा स्मार्टफोन है। चलिए आपके कन्फ्यूजन को दूर कर देते हैं। कंपनी ने सितंबर महीने में TECNO POP 9 5G फोन को भारत में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी इसका 4G मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं कि कब इसका 4G वर्जन भारत में एंट्री लेगा।

22 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Tecno का ये किफायती फोन

TECNO POP 9 4G कब होगा लॉन्च?

TECNO POP 9 के 4G मॉडल की माइक्रोसाइट को अमेजन पर लाइव कर दिया है। इसके साथ ही इसके लॉन्च होने की डेट से लेकर कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी सामने आई है। ये फोन भारत में 22 नवंबर 2024 को एंट्री लेगा और इस फोन की बिक्री अमेजन पर होगी। TECNO POP 9 5G फोन को कंपनी ने 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की कीमत भी 10,000 रुपये से कम होगी।

TECNO POP 9 4G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने अपने इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। TECNO POP 9 का 4G मॉडल भारत में मीडियाटेक हीलियो G50 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसका प्रोसेसर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कार्य करेगा।

इस फोन को कंपनी 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश करेगी। फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप इस फोन की स्टोरेज को आसानी से 1टीबी तक बढ़ा सकेंगे।

इस स्मार्टफोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट या 15 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। फीचर्स के मुताबिक, ये फोन कम कीमत में एक बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
TECNO company launched TECNO POP 9 5G phone in India in the month of September. Now the company is preparing to launch its 4G model.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X