Tecno Pop 9 5G की पहली सेल आज, इतने कम दाम में लाएं घर, जानें ऑफर डिटेल्स
Tecno Pop 9 5G First Sale: हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए, Tecno Pop 9 5G की आज पहली सेल शुरू होने जा रही है। टेक्नो के इस बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन में आपको 48MP का मेन कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC चिपसेट मिल रहा है।
अगर आप भी अपने लिए नया बजट फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता और ऑफर डिटेल बताते हैं।

Tecno Pop 9 5G की कीमत और उपलब्धता- टेक्नो पॉप 9 5G के 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है। वहीं इसके 128GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। Tecno POP 9 5G मिडनाइट शैडो, एज़्योर स्काई और ऑरोरा क्लाउड कलरवे में उपलब्ध है।
Tecno Pop 9 5G स्पेसिफिकेशन - टेक्नो पॉप 9 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD स्क्रीन मिलती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 पर संचालित होता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ LED फ्लैश भी है। सेल्फी के इसमें लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
टेक्नो पॉप 9 5G को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए इसमें IP54 रेटिंग है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर से ऑडियो क्वालिटी बेहतर होती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA / NSA, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC, USB 2.0, Wi-Fi 2.4GHz + 5GHz और डुअल 4G VoLTE है। डायमेशन की बात करें तो इसमें 165 x 77 x 8 मिमी और वजन 189 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








