Home
Mobile

48MP AI कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ TECNO Pop 9 5G, शुरुआती कीमत मात्र 9,499 रुपये

TECNO कंपनी ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक बार बहुत ही कम कीमत पर धमाकेदार फोन को लॉन्च किया है, जिसका नाम TECNO Pop 9 5G है। इस फोन को कंपनी ने 10,000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया है। यानी की अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है, तो आप इस फोन के बारे में सोच सकते हैं।

इस फोन में कंपनी ने दमदार फीचर्स जोड़े हैं। इसमें आपको AI कैमरा से लेकर बड़ी बैटरी मिलेगी। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं, ताकि आपको फोन खरीदने में आसानी हो।

9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ TECNO Pop 9 5G

TECNO Pop 9 5G की कीमत और उपलब्धता

4GB रैम + 64GB = 9,499 रुपये

4GB रैम + 128GB = 9,999 रुपये

TECNO Pop 9 5G फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम + 64GB और 4GB रैम + 128GB में आया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 9,499 रुपये और 9,999 रुपये है। आप इस फोन को 3 कलर ऑप्शन मिड नाइट शैडो, अजूरे स्काई और अरोरा क्लाउड में खरीद सकते हैं। फिलहाल इस फोन की प्री बुकिंग Amazon पर की जा सकती है।

इस फोन की पहली बिक्री 7 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। 1,000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ फोन की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये है।

TECNO Pop 9 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश और हाई रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। यानी की कम कीमत में यह फोन आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस दे सकता है।

प्रोसेसर: TECNO Pop 9 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 लगाया गया है। यह 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना प्रोसेसर है, जो कि गेमिंग सहित अन्य ऑपरेशन में बढ़िया परफॉर्म करता है।

स्टोरेज: इस फोन में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। एक्सटेंटेड रैम की मदद से 4GB को सपोर्ट मिल रहा है, जिससे इसमें 8GB तक का पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैमरा: इसमें यूजर्स को LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग LED लाइट मिलती है, जिसमें 48MP का IMX 582 AI टेक्नोलॉजी वाला प्राइमरी लेंस लगाया गया है।

बैटरी: इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो कि 15 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिलेगा।

अन्य: धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इस फोन में IP54 रेटिंग के साथ स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, डुअल सिम 5G, वाई-फाई जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फोन के साथ 4 साल का लेग-फ्री परफॉर्मेंस ऑफर किया जाएगा। ओएस की बात करें तो TECNO Pop 9 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
TECNO company has once again launched a great phone TECNO Pop 9 5G for its Indian users at a very low price. The company has introduced this phone at an initial price of just Rs 9,499 and its first sale is going to start from October 7.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X