Tecno Pova 4 Pro: गर्दा उड़ाने आया 13GB रैम वाला चकाचक Smartphone, डिजाइन देखकर दे बैठेंगे दिल

Tecno Pova 4 Pro Launched: Tecno ने अपने पोवा लाइनअप में एक नया - Tecno Pova 4 प्रो स्मार्टफोन जोड़ा है। Tecno Pova 4 Pro को ग्लोबली लांच कर दिया गया है। आपको बता दें की यह सिर्फ 4G डिवाइस है। नए पोवा सीरीज स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी 99 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Tecno Pova 4 Pro में 90Hz AMOLED डिस्प्ले है और यह 50MP कैमरा सेटअप के साथ आता है। डिवाइस के अन्य मुख्य आकर्षण में 45W फास्ट चार्जिंग, 256GB स्टोरेज और एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप शामिल हैं। आइए हम Tecno Pova 4 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर करीब से नज़र डालें।
Tecno Pova 4 Pro Price
Tecno Pova 4 Pro की कीमत BDT 26,990 है जो लगभग 21,500 रुपये है। स्मार्टफोन अभी केवल बांग्लादेश में उपलब्ध है और कंपनी ने फ़िलहाल अभी तक अन्य क्षेत्रों में डिवाइस की उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।
Tecno Pova 4 Pro Specifications
बिल्कुल-नए पोवा 4 प्रो में 6.66-इंच की 90Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। पोवा सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर है जो अपने साथ माली जी57 जीपीयू लाता है। यह 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट 5GB एक्सटेंडेड रैम को सपोर्ट करता है और Android 12 को आउट ऑफ द बॉक्स बूट करता है।
Tecno Pova 4 Pro Camera
पोवा 4 प्रो में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसमें एक सेकेंडरी सेंसर और एक डुअल-एलईडी फ्लैश है। स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जसके साथ में LED फ्लैश है। पोवा 4 प्रो 6000mAh बैटरी यूनिट से लैस है और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन 10W पर रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
इन शानदार कलर में है उपलब्ध
डिवाइस में हाई-रेज ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी है। Tecno Pova 4 Pro फ्लोराइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। इसका डाइमेंशन 164.79×77×9.19mm है। कनेक्टविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में में डुअल-सिम, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications