Tecno Pova 5 Pro आर्क इंटरफेस फीचर, 256 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Tecno Pova 5 Pro Launched: स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pova 5 Pro को आर्क इंटरफेस फीचर के साथ लॉन्च कर दिया है। टेक्नो पोवा 5 प्रो को मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फिलहाल इस फोन को इंडोनेशिया में पेश किया गया है। जिसकी जल्द ही भारत में भी एंट्री हो सकती है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Tecno Pova 5 Pro की स्पेसिफिकेशन
Tecno Pova 5 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर से लैस है। इसमें कॉलिंग के लिए 2820 स्क्वायर मिमी वैपर कुलिंग चैंबर शामिल किया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर नोटिफिकेशन के लिए आरजीबी LED लाइट्स का नया 'आर्क इंटरफेस' दिया गया है। जो इसे स्पेशल बनाता है। यह लेटेस्ट फोन डुअल सिम और एंड्रॉंयड 13 आधारित HiOS 13 के साथ आ रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा एआई के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी और 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी इसके साथ मिल रहा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसके साथ 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलेगा।

Tecno Pova 5 Pro की कीमत
Tecno Pova 5 Pro के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत IDR 2,949,000 यानि कि, लगभग 16,000 रुपये तय हुआ है। यह फोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। इसमें आपको डार्क इल्यूजन और सिल्वर फैंटेसी दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








