Home
Mobile

Tecno Pova 5 Pro की भारत धमाकेदार एंट्री, यहां जानें क्या-कुछ है खास

स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने Pova 5 Series के तहत अपने दो नए हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया है। जिसे Tecno Pova 5 और Tecno Pova 5 Pro का नाम दिया गया है। कंपनी ने अपने इस को डुअल रियर कैमरा के साथ पेश किया है। इस सीरीज के प्रो मॉडल को 3D टेक्स्चर्ड डिजाइन के साथ लाया गया है, यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा फोन है, जो ARC इंटरफेस के साथ आता है। तो आइए आपको टेक्नो के इन दोनों नए हैंडसेट की खासियत और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Tecno 5 सीरीज की भारत में कीमत

Tecno Pova 5 और Pova 5 Pro दोनों हैंडसेट की कीमत भारतीय बाजार में क्या होगी इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बता दें, Tecno Pova 5 एम्बर गोल्ड , ब्लैक और हरीकेन ब्लू तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है। वहीं कंपनी ने Pova 5 Pro को सिल्वर फैंटेसी और डार्क इल्युजन कलर में भी उपलब्ध कराया है।

Tecno Pova 5 Pro की भारत धमाकेदार एंट्री, यहां जानें क्या-कुछ है खास

Tecno Pova 5 Pro की खासियत

Tecno Pova 5 Pro को 6.78 इंच फुलएचडी+ रेजॉलूशन डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसे कंपनी ने ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को ग्राफिक्स कार्ड के लिए Mali-G57 MC2 दिया गया है। इस फोन को 8GB रैम और 128 GB , 8GB रैम और 256 GB दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ AI लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर को इसमें वाई-फाई 802.11 एसी, डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट , NFC और 3.5 एमएम ऑडियो जैक फीचर्स मिल रहे हैं।

Tecno Pova 5 की खासियत

Tecno Pova 5 की खासियत की बात करें तो इसमें 6.78 इंच डिस्प्ले दी गई है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करेगी। इस फोन के स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर शामिल किया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया है। यह हैंडसेट 8GB रैम के साथ 128 GB, 256 GB दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ AI लेंस मिल रहा है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है ,जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, NFC और 3.5एमएम ऑडियो फीचर मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Pova 5 has been launched in Amber Gold, Black and Hurricane Blue three color options. At the same time, the company has also made Pova 5 Pro available in Silver Fantasy and Dark Illusion color.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X