108MP कैमरा के साथ TECNO POVA 6 Neo 5G की धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
TECNO ने अपने लेटेस्ट फोन TECNO POVA 6 Neo 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने 16GB/256GB तक का स्टोरेज दिया है। बता दें कि इस फोन को कंपनी ने दमदार कैमरा के साथ मार्केट में उतारा है।
टेक्नो के इस 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी दी गई है। चलिए इस फोन की कीमत, पहली सेल और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं, ताकि आपके मन में इस फोन को लेकर कोई सवाल ना रहे।

TECNO POVA 6 Neo 5G की कीमत और ऑफर्स
TECNO POVA 6 Neo 5G की 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। आप इस फोन को Amazon पर 14 सितंबर को शुरू होने वाली सेल में 12:00PM से खरीद सकेंगे। पहली सेल में इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
यानी की ऑफर्स के साथ इस फोन की कीमत 12,999 रुपये रह जाएगी। आप इस फोन को 3 कलर ऑप्शन Midnight Shadow, Azure Sky और Aurora Cloud में खरीद सकते हैं।
TECNO POVA 6 Neo 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: टेक्नो के इस नए फोन में 6.67 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस पर यूजर्स को 720x1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 90% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 240 टच सैंपलिंग रेट, 480 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 20:09 रेश्यो को सपोर्ट मिलेगा।
प्रोसेसर: TECNO POVA 6 Neo 5G में दमदार परफॉर्मेंस के लिए 6 नैनोमीटर प्रोसेस पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपटेस पेश की गई है। इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड भी मिल रही है। डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए माली जी57 MC2 GPU लगाया है।
स्टोरेज और रैम: इसमें 8GB RAM और 256 GB तक का इंटरनेल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ 8GB एक्सटेंडेड का सपोर्ट शामिल है। यानी की इसकी मदद से 16GB तक रैम पावर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप इंटरनल स्टोरेज को और बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सहारा भी ले सकते हैं, जिससे आप 1TB तक स्टोरेज कैपिसिटी बढ़ाने में सक्षम होंगे।
बैटरी: इसमें आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी की सुविधा मिलेगी, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 19.7 घंटे का म्यूजिक और 31.25 घंटे का कॉलिंग टाइम प्रोवाइड कर सकता है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो TECNO POVA 6 Neo 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और AI टेक्नोलॉजी वाला दूसरा लेंस शामिल है। इस कैमरा में 3X Lossless इन सेंसर जूम की भी सुविधा मिल रही है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी जोड़ा गया है।
अन्य: TECNO POVA 6 Neo 5G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 5G, Wi-Fi, Bluetooth, इंफ्रारेड सेंसर, NFC, लाइट सेंसर, AI सुइट (AIGC, AI Magic Erasor, AI Wallpaper, AI ArtBoard, Ask AI), 5 साल तक लैग फ्री परफॉर्मेंस जैसे कई दमदार फीचर्स की बहार लगाई गई है।
OS और वजन: TECNO POVA 6 Neo 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 बेस्ड HiOS 14.5 पर रन करता है। इसमें 165.4x76.8x7.8mm और 192.3 ग्राम वजन और डाइमेंशन शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications







