Home
Mobile

भारत में Tecno Pova 6 Pro की सेल शुरू, फटाफट चेक करें ऑफर व कीमत

Tecno Pova 6 Pro Price: स्मार्टफोन ब्रांड Tecno पिछले महीने यानी मार्च में अपना नया हैंडसेट Tecno Pova 6 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी बिक्री आज से शुरू कर दी गई है।

यह फोन बेहतरीन डिजाइन के साथ आ रहा है। इसमें यूजर को 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा। तो चलिए आगे इसकी कीमत, फीचर से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

भारत में  Tecno Pova 6 Pro की सेल शुरू, फटाफट चेक करें ऑफर व कीमत

Tecno Pova 6 Pro की कीमत और ऑफर- इसकी कीमत की बात करेंत तो इसके 8GB/256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

हालांकि, ग्राहक इसे 2000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन को 1,067 रुपये मंथली EMI पर भी लिया जा सकता है।

भारत में  Tecno Pova 6 Pro की सेल शुरू, फटाफट चेक करें ऑफर व कीमत

आपको बता दें, एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर 20,400 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया के जरिए की जाएगी।

Tecno Pova 6 Pro के स्पेसिफिकेशन- जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया है कि, टेक्नो पोवा 6 प्रो शानदार डिजाइन के साथ आ रहा है। जिसमें कंपनी ने Arc Interface नाम की नोटिफिकेशन लाइट दी है। जो इसे खास बनाता है।

भारत में  Tecno Pova 6 Pro की सेल शुरू, फटाफट चेक करें ऑफर व कीमत

टेक्नो पोवा 6 प्रो में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का पंच-होल AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया है। जो 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है।

टेक्नो पोवा 6 प्रो स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इतना ही नहीं इसमें Z-axis linear मोटर के साथ वीसी कूलिंग का भी सपोर्ट यूजर को मिलेगा, जो फोन गर्म से बचाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 108MP, सेकेंडरी कैमरा 2MP और एक अन्य कैमरा Auxiliary लेंस से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन से 4K वीडियो भी कर सकते हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की एक बैटरी शामिल की गई है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में डुअल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन डुअल स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
tecno pova 6 pro first sale live in india today on amazon know specifications price and offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X