Home
Mobile

6000mAh बैटरी, 70W चार्जिंग के साथ TECNO POVA 6 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

TECNO POVA 6 Pro: स्मार्टफोन मेकर कंपनी TECNO ने भारत में अपना एक नया POVA सीरीज हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। जिसे TECNO POVA 6 Pro के नाम से उपलब्ध कराया गया है।

टेक्नो का यह लेटेस्ट फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर के साथ आ रहा है, जिसका सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद iQOO Z9 5G और Realme 12 5G से होगा। तो चलिए आपको POVA 6 Pro की कीमत, खासियत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

6000mAh बैटरी, 70W चार्जिंग के साथ TECNO POVA 6 Pro भारत में लॉन्च

टेक्नो पोवा 6 प्रो की कीमत व उपलब्धता- कंपनी ने अपने इस फोन TECNO POVA 6 Pro को दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध कराया है। जो 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज के साथ आ रहे हैं।

इसकी कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 256GB 19,999 रुपये और 12GB + 256GB 21,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 4 अप्रैल से अमेजन के जरिए होगी।

6000mAh बैटरी, 70W चार्जिंग के साथ TECNO POVA 6 Pro भारत में लॉन्च

इस दौरान लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन को 2,000 रुपये की बैंक छूट के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा TECNO सभी खरीदारों को 4,999 रुपये का एक TECNO S2 स्पीकर भी फ्री दे रहा है।

TECNO POVA 6 Pro के फीचर्स- TECNO POVA 6 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो फुल HD+ (1080 × 2436) रेजोल्यूशन और 1300nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC दिया गया है, जो माली G57 GPU के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB/12GB रैम और 12GB तक वर्चुअल रैम मिलेगा। इसके साथ ही 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 3x ज़ूम के साथ 108MP प्राइमरी शूटर, 2MP डेप्थ सेंसर, एक AI लेंस और एक LED फ्लैश मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। सुरक्षा के लिए डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इसमें मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए डुअल-सिम, 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस से इसे लैस किया गया है। पानी और डस्ट से बचाव के लिए इस फोन को IP53 रेटिंग मिली है।

 
Best Mobiles in India

English summary
tecno pova 6 pro launched in india know price sale date and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X