नए डिजाइन और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ कैसे TECNO POVA 7 सीरीज बनेगी गेमचेंजर?
TECNO ने अपनी नई POVA 7 सीरीज के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया डिजाइन ट्रेंड पेश किया है। यह सीरीज यूनिक डेल्टा थीम पर आधारित है, जो ग्रीक के डेल्टा (Δ) साइन से प्रेरित है। बता दें कि यह साइन बदलाव और परिवर्तन का प्रतीक है।
इस फोन को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका मेन फोकस है। यहां हम इस सीरीज की खासियत के बारे में जानेंगे।

डेल्टा लाइट इंटरफेस
इस अपडेट के साथ कंपनी स्मार्टफोन डिजाइन में एक नई क्रांति के साथ सामने आई है। POVA 7 सीरीज में TECNO ने डेल्टा लाइट इंटरफेस को शामिल किया है, जो कि एक इंटरएक्टिव और मल्टी-फंक्शनल फीचर है।
यह यूजर की एक्टिविटीज जैसे म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल और नोटिफिकेशन पर रिएक्ट करता है। इस विजुअल फीचर का मकसद यूजर्स को एक रोमांचक और इमर्सिव एक्सपीरियंस देना है।
फोन का डिजाइन भी डेल्टा थीम से मेल खाता है। इसका फास्ट जेमेट्रिकल पैटर्न, ग्लोइंग हाइलाइट्स, और बैलेंस इन-हैंड फील इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।
TECNO के 3B प्रिंसिपल पर आधारित
TECNO अपने '3Bs' यानी बेस्ट डिजाइन, बेस्ट AI और बेस्ट सिग्नल को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया है। बेस्ट डिजाइन की बात करें तो इसमें डेल्टा थीम और LED इंटरफेस को पेश किया गया है, जो इसे खास बनाता है।
बेस्ट AI फीचर्स की बात करें तो TECNO का स्मार्ट असिस्टेंट एला, जो भारतीय भाषाएं समझता है और लोकल यूजर्स के लिए स्मार्ट सजेशन्स देता है। इस सीरीज में स्मार्ट सिग्नल ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा मिलेगी, जो इसे बेहतर कनेक्टिविटी देती है।
Flipkart पर एक्सक्लूसिव लॉन्च
TECNO POVA 7 सीरीज को 4 जुलाई से Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पर डिवाइस के लिए एक खास लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है, जहां यूज़र्स को इसके डिजाइन की झलक और फीचर्स की जानकारी मिल रही है।
Flipkart और TECNO की मजबूत साझेदारी
POVA 7 सीरीज के लॉन्च के साथ TECNO और Flipkart की पार्टनरशिप और मजबूत होती दिख रही है। Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए TECNO अपने फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन्स को देशभर के यूजर्स तक पहुंचा रहा है।
TECNO POVA 7 सीरीज युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स को एक साथ चाहते हैं। अगर आप एक नया, डिफरेंट और पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो 4 जुलाई को Flipkart पर इस सीरीज पर नजर बनाए रखें।


Click it and Unblock the Notifications








