Home
Mobile

Tecno Pova Neo 3 के लॉन्च से पहले खास स्पेसिफिकेशन कंफर्म, यहां जानें सबकुछ

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno जल्द ही अपना नया हैंडसेट Tecno Pova Neo 3 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही इसके खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। जिसके अनुसार इस फोन को 7,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें कई दमदार फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। तो आइए आपको इस फोन स्पेक्स से लेकर इसकी कीमत तक बारे में डिटेल बताते हैं।

Tecno Pova Neo 3 की संभावित कीमत

कुछ रिपोर्ट की मानें तो जुलाई के अंत तक Tecno Pova Neo 3 स्मार्टफोन की एंट्री भारतीय मार्केट में हो सकतीहै। जिसकी की कंपनी भारत में 12,000 से लेकर 14,000 रुपये के बीच तय कर सकती है। हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Tecno Pova Neo 3 को लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, जानें सभी डिटेल

Tecno Pova Neo 3 के स्पेसिफिकेशन

अपने इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए किया है। जिसमें इसे हरिकेन ब्लू , मेचा ब्लैक और एम्बर गोल्ड तीन कलर शेड्स में टीज किया गया है। टीज से इसके डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। जिसमें यह अपकमिंग फोन पुराने मॉडल से काफी अलग दिखाई दे रहा है। अपने इस अपकमिंग डिवाइस में कंपनी 6.82 इंच HD+ डिस्प्ले दे सकती है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा Tecno Pova Neo 3 को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 7,000mAh की एक पावरफुल बैटरी देगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह अपकमिंग फोन एंड्रॉइड 12 के साथ प्रीलोडेड HiOS 8.0 स्किन के साथ संचालित होगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगर प्रिंट स्कैनर, फेस रिकग्निशन और एनएफसी सपोर्ट की फैसिलिटी मिलेगी।

आपको बता दें,इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने Tecno Camon 20 Premier 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स को 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अवाला इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके 8GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Pova Neo 3 will be launched with a powerful battery of 7,000mAh. Which supports 18W fast charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X