Home
Mobile

50 MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 10 5G लॉन्च, जानें कीमत

50 MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark 10 5G लॉन्च

Tecno Spark 10 5G : स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 10 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ बड़ी डिस्प्ले मिल रहा है। आइए आपको आगे बताते हैं कि, इस नए वेरिएंट में कंपनी अपने यूजर्स को और कौन-कौन से फीचर्स दे रही है।

Tecno Spark 10 5G दो हफ्ते पहले हुआ था लॉन्च

आपको बतादें, Tecno ने लगभग दो हफ्तों पहले ही Tecno Spark 10 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया था। हालांकि कंपनी ने पहले इस डिवाइस को 8 GB रैम वेरिएंट के साथ पेश किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के नए रैम और स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है। जैसा कि आपको हमने बताया कि ये फोन पहले ही भारत में लॉन्च किया जा चुका है लेकिन अब कंपनी इस हैंडसेट के नए वेरिएंट को बाजार में उतारा है। कंपनी ने ट्वीट कर अपने नए वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी दी है। Tecno के 16 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15 हजार 499 रुपये है, वहीं इससे पहले लॉन्च हुए 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14 हजार 499 रुपये रखी गई थी।

Tecno Spark 10 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में आपको 6.56 इंच की HD+Dot डिस्प्ले मिल रहा है। जो 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसी के साथ इसमें यूजर्स को कंपनी 480 nits का पीक ब्राइटनेस भी दे रही है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा सेंसर दिया गया है,जो PDAF और ड्यूल फ्लैशलाइट सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल AI सेल्फी कैमरा फ्रंट में मिल रहा है, जो ड्यूल सेल्फी लाइट सपोर्ट के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा AI पोर्टेट, एआई ब्यूटी, कलर जैसे फीचर्स के साथ आता है। साथ ही साथ इसमें वीडियो एचडीआर, वीडियो बोकेह, 2K टाइम लैप्स, एआर शॉट, 2K वीडियो सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें आपको 16GB रैम सपोर्ट जिसमें 8GB LPDDR4x रैम और 8GB Mem Fusion रैम के साथ मिल रहा है। वहीं इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो 256GB का आपको इंटरनल स्टोरेज भी मिल रहा है। इसके साथ ही 1TB एसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है, जिसे यूजर अपनी आवश्यकता के हिसाब से बढ़ा सकता है। बैटरी की बात करें तो आपको इसमें 5000mAh लीथियम ऑयन बैटरी मिल रही है जो 18W फ्लैश चार्जर सपोर्ट के साथ आएगी।

Tecno Spark 10 5G की कीमत

Tecno Spark 10 5G को कंपनी ने 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन की सेलिंग 2 मई 2023 से अमेजन पर शुरू कर दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno has launched its new smartphone Tecno Spark 10 5G in India. In which users are getting 50 megapixel rear camera and big display with 5000mAh battery. The variant with 16 GB RAM and 256 GB internal storage costs Rs 15,499.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X