iPhone जैसे डिजाइन, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा Tecno का नया बजट फोन, जानें कीमत
Tecno Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Tecno जल्द ही अपने नए हैडसेट Spark 20 4G को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। इस अपकमिंग फोन के नए लीक्स सामने आए हैं, जिसमें इस आगामी फोन के ऑफिशियल रेंडर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले सामने आई है। इस स्मार्टफोन की एंट्री साल के आखिर तक भारतीय बाजार में होने की उम्मीद है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में चीन में अपना Spark 20C स्मार्टफोन लॉन्च किया है। आइए आगे टेक्नो स्पार्क 20सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Tecno Spark 20 4G की लीक
Tecno के नए अपकमिंग फोन की लीक के अनुसार इश स्पार्क 20 4G के बैक में iPhone जैसा कैमरा डिजाइन मिलेगा। जिसमें दो सेंसर और एक टॉर्च शामिल होंगे। कैमरा आइलैंड के सिवा इस फोन में नीचे दाएं कोने पर टेक्नो स्पार्क ब्रांडिंग के साथ एक बैक होगा। इसके साथ ही फ्रंट में स्लिम बेजल्स के साथ सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कट-आउट मिलेगा। वहीं फ्रेम के राइट में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाएंगे। कंपनी अपने इस फोन को ब्लैक, स्काई ब्लू और वाइट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है।

Tecno Spark 20 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन
स्पार्क 20 4G को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को बाजार में मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। जिसमें यूजर्स को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। टेक्नो का यह डिवाइस HiOS, Android 13 पर बेस्ड हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और सॉफ्टवेयर-बेस्ड फेस अनलॉक फीचर दिए जाने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए अपने इस स्मार्टफोन को कंपनी 50MP AI-पावर्ड प्राइमरी कैमरा और वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दे सकती है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
Tecno Spark 20C स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 20सी में कंपनी ने अपने यूजर को 6.6 इंच एचडी+ (720 x 1612 रेजॉलूशन) डिस्प्ले दिया है। जिसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। कंपनी ने अपने इस फोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जिसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें AI लेंस के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरे के साथ एक AI लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।इसे पावर देने के लिए इस डिवाइस में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








