Home
Mobile

Tecno Spark 20 की पहली सेल आज, जानिए ऑफर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स

Tecno Spark 20 First Sale: अगर आप भी अपने लिए कम बजट में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे फोन की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम दाम में धांसू फीचर्स के साथ खरीद सकेंगे।

दरअसल हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Spark 20 स्मार्टफोन की आज से यानि 2 फरवरी से पहली सेल शुरू होने जा रही है। Tecno लेटेस्ट स्पार्क सीरीज का स्मार्टफोन है। जिसे भारतीय बाजार में हाल ही में उपलब्ध कराया गया है।

Tecno Spark 20 की पहली सेल आज, जानिए  ऑफर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स

यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक चिपसेट का सपोर्ट मिल रहा है। फोन में आपको एंड्रॉइड 13 सपोर्ट भी मिलेगा। ते चलिए आगे इस फोन की कीमत व ऑफर डिटेल के बारे में जानते हैं।

कीमत और ऑफऱ- Tecno Spark 20 स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन को आप आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं। फोन के साथ कस्टमर्स को 4,897 रुपये की एनुअल ओटीटीप्ले मेंबरशिप बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।

Tecno Spark 20 की पहली सेल आज, जानिए  ऑफर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स

इस सब्सक्रिप्शन प्राइस में आपको 19 ओटीटी ऐप्स मिलेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्रेविटी ब्लैक, साइबर व्हाइट, नियॉन गोल्ड और मैजिक स्किन 2.0 (ब्लू) कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

टेक्नो स्पार्क 20 के स्पेसिफिकेशंस - Tecno Spark 20 में आपको 720x1612 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रही है। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

Tecno Spark 20 की पहली सेल आज, जानिए  ऑफर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स

प्रोसेसर की बात करें तो Tecno Spark 20 में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक चिपसेट सपोर्ट के साथ आ रहा है। जिसमें 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। हालांकि इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Tecno Spark 20 फोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड HiOS 13 पर काम करता है। जिसमें आपको 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी AI कैमरा मिलेा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने Tecno Spark 20 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह IP53 रेटिंग के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Spark 20 has a 6.56-inch HD+ display with 720x1612 pixel resolution. The display of this phone offers 90Hz refresh rate.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X