Tecno Spark 20 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Tecno Spark 20 स्मार्टफोन भारत में जल्द दस्तक देने वाला है। कंपनी ने वनिला मॉडल का टीजर शेयर किया है। जिसमें इस फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है।
Tecno Spark 20 की भारत में लॉन्चिंग: Tecno Spark 20 सीरीज की भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने टीजर शेयर कर इस फोन के बारे में काफी कुछ पहले ही कंफर्म कर दिया है।

Tecno के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेक्नो स्पार्क 20 का टीजर शेयर किया गया है। टीजर में इस आगामी फोन के रियर पैनल को देखा जा सकता है। कंपनी ने पोस्ट के साथ रोचक अंदाज में कहा है- 'फीचर्स अभी बाकी हैं मेरे दोस्त!'
इसी के साथ कंपनी ने टैग दिया है- The Uncompromised यानि कि बजट रेंज में यहां ग्राहकों को महंगे फोन के स्पेसिफिकेशंस भी दिए जा सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Spark 20 में तीन बड़े कटआउट दिखाई दे रहा है। इसके राइट स्पाइन पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन है। फोन के किनारे कर्व्ड देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने इस डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अब तक सामने आए इस फोन के टीजर में इसे गोल्डन और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है। वहीं, टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस अपकमिंग फोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

टिप्स्टर की मानें तो फोन फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इसके रियर पैनल में लैदर फिनिश मिल सकती है। यह फोन देश में 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। टिप्स्टर का कहना है कि, भारतीय मार्केट टेक्नो स्पार्क 20 को 10 हजार के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
बता दें, Spark 20 को भारत से पहले अन्य बाजारों में पेश किया जा चुका है। जिसमें कंपनी ने 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
इसके साथ ही इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है। जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आता है, जिसके ऊपर HiOS 13 की स्किन मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








