Tecno Spark 20 स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
Tecno Spark 20 Launched in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने अपने स्पार्क 20 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने बजट रेंज में उपलब्ध कराया है। आइए आपको इस फोन की कीमत व खासियत से रूबरू करवाते हैं।
टेक्नो का यह स्पार्क सीरीज एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। जिसे 2023 में लॉन्च हुए Tecno Spark 10 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। Tecno Spark 20 स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट, 50MP रियर और हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Spark 20 कीमत: टेक्नो स्पार्क 20 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत देश में 10,499 रुपये है। टेक्नो के इस फोन को नियॉन गोल्ड, ग्रेविटी ब्लैक, साइबर व्हाइट और मैजिक स्किन 2.0 (ब्लू) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
इस डिवाइस को ग्राहक अमेजन इंडिया और कुछ सेलेक्टेड ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे।जहां पर इसे बिक्री के लिए 2 फरवरी 2024 से उपलब्ध कराया जाएगा।

टेक्नो नए स्पार्क 20 की खरीद पर OTTPlay प्लेटफॉर्म का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी कंपनी ऑफर कर रही है। इसके तहत कस्टमर्स को Lionsgate Play , SonyLIV, Zee5, Fancode सहित 23 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन बिलकुल मुफ्त मिलेगा।
Tecno Spark 20 फीचर: टेक्नो स्पार्क 20 स्मार्टफोन में 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। जिसकीस्क्रीन एचडी+ (1612×720 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसमें आपको रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ मिल रहा है।

Tecno Spark 20 फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट से लैस है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU मिल रहा है।
इसके साथ ही इस फोन में 8GB रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।
इसके स्टोरेज को यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। डिवाइस में फ्लैट किनारों के साथ प्लास्टिक यूनिबॉडी डिजाइन मिल रही है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड HiOS के साथ आती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 0.08 मेगापिक्सल ऑग्जिलियरी लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








