Home
Mobile

Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, 11 जुलाई से शुरू होगी सेल

Tecno ने अपने Spark 20 Pro 5G को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक किफायती मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। जिसे डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर और 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा के साथ उपलब्ध कराया गया है।

इस फोन की बिक्री देश में 11 जुलाई से शुरू होगी। तो आइए भारत में Tecno Spark 20 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता पर नजर डालते हैं।

Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Tecno Spark 20 Pro 5G कीमत और उपलब्धता- Tecno Spark 20 Pro 5G की शुरूआती कीमत बैंक ऑफर के साथ 13,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके स्टोरेज मॉडल के हिसाब से सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है। वहीं सेल की बात करें तो इस डिवाइस की 11 जुलाई से Amazon पर बिक्री शुरू होगी। फोन को स्टारट्रेल ब्लैक और ग्लॉसी व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

टेक्नो स्पार्ट 20 प्रो 5जी जैसा कि हमने बताया एक मिड-रेंज स्पार्क सीरीज का हिस्सा है। इसके बैक में तरफ बड़े आकार के कैमरा मॉड्यूल, फ्लैट किनारे, होल-पंच स्क्रीन और पतले बेजल के साथ प्रीमियम डिजाइन मिलता है।

Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Tecno Spark 20 Pro 5G स्पेक्स- टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी में 6.78-इंच IPS LCD पैनल, फुल HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2460×1080 पिक्सल मिलता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें माली-G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट दिया गया है। जो 8GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें Android 14 पर आधारित HiOS 14 पर काम करेगा।

Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

रियर कैमरा की बात करें 108MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP f/2.4 डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन से 1440p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G LTE, WiFi 5, ब्लूटूथ 5.3, GPS, FM रेडियो मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP53 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Spark 20 Pro 5G Launched in India Check Price, Availability and Sale Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X