भारत में लॉन्च से पहले Tecno Spark 20 Pro 5G को लेकर बड़ा खुलासा, यहां जानें सबकुछ
Tecno अपनी Spark 20 सीरीज की पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। बहुत जल्द इस Tecno Spark 20 Pro 5G की एंट्री भारतीय बाजार में होने जा रही है।
हालांकि, यहां आने से पहले ही यह फोन सउदी अरब में दस्तक दे चुका है। अब यह भारत में भी धूम मचाने को तैयार है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही फोन का मार्केटिंग मटिरियल लीक हो गया है। तो आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

जैसा कि, हमने आपको बताया कि, इस आगामी फोन Tecno Spark 20 Pro 5G की भारत में एंट्री से पहले ही इसका मार्केटिंग मटिरियल ऑनलाइन लीक हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।
इसके अलावा इसमें 16GB तक रैम मिलेगी। जो 8GB फिजिकल रैम और 8GB वर्चुअल रैम से लैस होगी। इसके अलावा इसमें 128GB और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है।

फिलहाल इसके अलावा भारतीय मॉडल को लेकर अभी तक कोई डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल बाजार में पेश किए गए मॉडल के समान ही दिए जाएंगे।
Tecno Spark 20 Pro 5G के स्पेक्स- टेक्नो के इस फोन में 6.78 इंच का FHD LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6080 5G प्रोसेसर शामिल किया गया है। जो 8GB तक रैम के साथ आता है। ओएस की बात करें तो यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HIOS 14 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर के साथ आती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें ग्लॉसी व्हाइट, नियॉन ग्रीन और ब्लैक मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








