Tecno Spark 20 Pro+ स्मार्टफोन 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स
Tecno Spark 20 Pro Plus: स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नों ने अपने टेक्नो स्पार्क 20 सीरीज के तहत नया हैंडसेट Tecno Spark 20 Pro+ को लॉन्च किया है। जिसमें यूजर को 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 14 पर संचालित होता है। बता दें, इससे पहले ब्रांड ने इस सीरीज के तहत Spark 20C, Spark 20 और Spark 20 Pro को लॉन्च किया था। तो आइए आपको इसकी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Tecno Spark 20 Pro+ की कीमत
Tecno ने फिलहाल Spark 20 Pro+ की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि इस फओन को टेक्नो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्राहक Radiant Starstream, Magic Skin 2.0 Green , Temporal Orbits और Lunar Frost कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Tecno Spark 20 Pro+ स्पेसिफिकेशंस
Tecno Spark 20 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसे 6.78 इंच कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G99 Ultimate चिप दिय गया है। जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पेअर के साथ आ रहा है। यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें आईफोन (iPhone) की तर्ज पर Dynamic Island जैसा एक स्पेस मिल रहा है, जिसे कंपनी ने Dynamic Port नाम दिया है। जिसमें फोन के नोटिफिकेशन, कॉल डिटेल, चार्जिंग स्टेटस इत्यादि को देखा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 अन्य सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है। इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP53 रेटिंग प्राप्त हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








