Home
Mobile

Tecno Spark 20 भारत में 10 हजार से भी कम कीमत में होगा लॉन्च, जानिए खासियत

Tecno Spark 20: टेक्नो जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Tecno Spark 20 के नाम से जाना जाएगा। आइए आपको इसके बारे में आगे बताते हैं।

कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन को पिछले साल दिसंबर 2023 में ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया था। जिससे Tecno Spark 20 के स्पेक्स की जानकारी सामने आ चुकी है।

Tecno Spark 20 भारत में  10 हजार से भी कम कीमत में होगा लॉन्च

Tecno Spark 20 की भारत में संभावित कीमत: एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी Tecno Spark 20 को भारत में 10 हजार से भी कम में लॉन्च कर सकती है। जो 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत की डिटेल शेयर नहीं की है।

Tecno Spark 20 के स्पेसिफिकेशन: जैसा कि हमने आपको बताया है कि, टेक्नो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट होने के कारण इस फोन की डिटेल्स सामने आ चुके हैं। सामने आई डिटेल्स की मानें तो अपने इस डिवाइस में टेक्नो 6.56 इंच का एलसीडी पैनल दे सकता है, जो 720 x 1612 पिक्सल का एचडी+ रिजोल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Tecno Spark 20 भारत में  10 हजार से भी कम कीमत में होगा लॉन्च

इसके अलावा इसमें प्रोसेसर की बात करें तो Tecno Spark 20 में MediaTek Helio G85 गेमिंग प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें स्टोरेज की बात करें तो 8GB+8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज से लैस होगा।

Tecno Spark 20 में कैमरे की बात करें तो कंपनी अपने इस फोन में फोटोग्राफी के लिए अपने यूजर्स को 50MP अल्ट्रा क्लियर कैमरा दे सकती है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा से पैक्ड कर सकती है।

Tecno Spark 20 भारत में  10 हजार से भी कम कीमत में होगा लॉन्च

बैटरी बैकअप की बात करें तो टेक्नो के इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। इसके साथ ही फोन 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ दस्तक देगा।

आपको बता दें, Tecno Spark 20 फोन एंड्रॉइड 13 पर चलता है, जो HiOS 13 UI पर बेस्ड है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.20, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं।

फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास/मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिलकिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno is going to launch Tecno Spark 20 for its Indian customers. Let us tell you, this phone of the company was listed on the official website only in December 2023. Due to which the specs of this phone have also been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X