Home
Mobile

Tecno Spark 20C स्मार्टफोन 50MP डुअल कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Tecno Spark 20C Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने अपनी Spark सीरीज के तहत अपना एक और नया हैंडसेट लॉन्च किया है। जिसे Tecno Spark 20C नाम से जाना जाएगा। अपने इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। अपने इस फोन को कंपनी ने ऑक्टा-कोर CPU , 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया है। आपको बता दें, Tecno ने हाल ही में Spark Go 2024 को मलेशिया में लॉन्च किया था। तो चलिए आगे टेक्नो के लेटेस्ट टेक्नो स्पार्क 20सी फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Tecno Spark 20C की कीमत

टेक्नो स्पार्क 20सी को ग्रेविटी ब्लैक, मिस्ट्री व्हाइट, एलपेनग्लो गोल्ड और मैजिक सस्किन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Tecno Spark 20C स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क 20सी स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.6 इंच एचडी+ (720 x 1612 रेजॉलूशन) डिस्प्ले दिया है। जिसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया है। जिसमें आपको 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। टेक्नो का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी यूजर को मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि, यह फोन Dynamic Port से लैस है, जिस पर यूजर्स आसानी से नोटिफिकेशन भी देख सकता है।

Tecno Spark 20C स्मार्टफोन 50MP डुअल कैमरे के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

फोटोग्राफी के लिए इसमें AI लेंस के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरे के साथ एक AI लेंस शामिल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। बेहतरीन साउंड के लिए कंपनी ने इसमें डुअल स्पीकर सेटअप दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको ब्लूटूथ, एफएम , OTG , जीपीएस और वाई-फाई जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
For photography, tecno spark 20c includes a 50MP primary rear camera with AI lens. Apart from this, this smartphone is also provided with an 8 megapixel front camera for selfie and video calling. To power this device, the company has provided a 5000mAh battery in it, which supports 18W charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X