Home
Mobile

Tecno Spark 20C फोन 16GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, 5 मार्च से शुरू होगी सेल, जानें कीमत

Tecno Spark 20C Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट Tecno Spark 20C लॉन्च कर दिया है। इसे ग्राहक अगले महीने से खरीद सकेंगे।

भारत में इसे कंपनी ने MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा।

 Tecno Spark 20C भारत में लॉन्च, 5 मार्च से शुरू होगी सेल, जानें कीमत

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 8 हजार से भी कम है तो आपके लिए TECNO का यह हैंडसेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark 20C की कीमत व उपलब्धता: कंपनी ने इस फोन TECNO SPARK 20C के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज को 8,999 रुपये में लॉन्च किया है। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद इस फोन को महज 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

 Tecno Spark 20C भारत में लॉन्च, 5 मार्च से शुरू होगी सेल, जानें कीमत

आपको बता दें, फोन की सेल अगले महीने 5 मार्च से शुरू होगी, जिसे आप Amazon से खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मैजिक Mystery White, Magic Skin Green, Alpenglow Gold और Gravity Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया हैं। टेक्नो इस फोन के साथ OTTPlay एनुअल सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। जिसकी कीमत 5604 रुपये है।

Tecno Spar 20C स्पेसिफिकेशन: टेक्नो स्पार्क 20C स्मार्टफोन में 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और डिस्प्ले का रेजॉलूशन 720 × 1612 पिक्सल है।

 Tecno Spark 20C भारत में लॉन्च, 5 मार्च से शुरू होगी सेल, जानें कीमत

इसके अलावा कंपनी ने इसे MediaTek Helio P35 प्रोसेसर से लैस किया है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें 8GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिल रहा है। बता दें, यह फोन Android 13 बेस्ड HiOS पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश इसमें शामिल है।

अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए आपको इस में साइड-माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। फोन का डायमेंशन 163.69 × 75.6 × 8.55mm है।

 
Best Mobiles in India

English summary
TECNO Spark 20C phone has been launched in India. This phone comes with 5000mAh battery and 50MP camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X