भारत में Tecno Spark 20C का टीजर जारी, कीमत से लेकर स्पेक्स तक, जानें सभी डिटेल्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X ( पूर्व में ट्विटर) पर इस नए फोन को टीज करना शुरू कर दिया है।
Tecno अपने नए हैंडसेट को देश में Tecno Spark 20C के नाम से पेश करेगा। भारत में इसे लॉन्च करने की तैयारी में कंपनी जुटी है। तो चलिए आपको आगे Tecno Spark 20C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

ब्रांड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से भारत में Tecno Spark 20C स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है। वहीं इसके टीजर में टेक्नो के इस फोन के कैमरा लेआउट, वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन को देखा जा सकता है।
इस फोन की ग्लोबल बाजार में हो चुकी है एंट्री: आपको बता दें, टेक्नो का यह फोन Tecno Spark 20C पिछले साल यानी कि, नवंबर 2023 में ही ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो चुका है। अब यह भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार है। हालांकि, अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि, भारतीय वेरिएंट भी ग्लोबल वेरिएंट जैसी खूबियों से लैस होगा या नहीं।

Tecno Spark 20C के स्पेसिफिकेशंस : जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं, कि इस फोन की एंट्री भारत में छोड़ कर दूसरे बाजारों में हो चुकी है। जिसमें इसे 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।
प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसमें 4GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB स्टोरेज दी मिल रही है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में AI लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया गै। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में ब्लूटूथ, एफएम, ओटीजी, जीपीएस और वाईफाई जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। डिवाइस में नोटिफिकेशन के लिए सेल्फ-डेवलप डायनेमिक पोर्ट की भी है।


Click it and Unblock the Notifications








