Home
Mobile

8 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है TECNO Spark 30C 5G, ये हो सकती हैं खूबियां

TECNO लगातार अपने स्मार्टफोन भारत में पेश कर रहा है। ऐसे में कंपनी द्वारा एक और फोन को लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। जी हां, टेक्नो कंपनी अब भारत में अपना एक और नया फोन पेश करने जा रही है, जिसका नाम TECNO Spark 30C 5G फोन है।

इस फोन को इसी महीने लॉन्च किया जा रहा है। ब्रांड ने इसे लेकर टीजर भी शेयर कर दिया है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानकारी मिली है। चलिए जान लेते हैं कि इस लेटेस्ट फोन को कंपनी मार्केट में कब एंट्री दे रही है।

TECNO Spark 30C 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म

TECNO Spark 30C 5G की लॉन्च डेट

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि TECNO Spark 30C 5G फोन को भारत में 8 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने इसकी टैग लाइन 'क्रेजली रिलायबल' रखी है। लॉन्च डेट के खुलासे के बाद से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि TECNO Pop 9 5G की तरह ही इस फोन को कंपनी कम कीमत में पेश कर सकती है।

TECNO Spark 30C 5G का डिजाइन और फीचर्स

सामने आई जानकारी से पता चला है कि TECNO Spark 30C 5G के फ्रंट पैनल में पंच होल नॉच डिजाइन दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन फ्लैट है और इसमें पतले बेजल्स नजर आ रहे हैं। इसके बैक पैनल पर कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग LED लाइट लगाई है। इस फोन के कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ब्लैक और एक अन्य डुअल टोन में दिखाई दे रहा है।

ऑफिशियल टीजर में ब्रांड द्वारा ये कन्फर्म किया गया है कि फोन में 48MP का Sony सेंसर कैमरा दिया जाएगा, जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी ले लैस होगा। मोबाइल की स्क्रीन के बारे में कंपनी का कहना है कि इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाली स्क्रीन मिलेगी और स्क्रीन का साइज 6.67 इंच हो सकता है।

बात करें फोन की बैटरी की तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन 4GB रैम और 4GB वर्चुअल रैम के सपोर्ट आ सकता है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी के बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कम दाम में ये फोन अच्छे फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
TECNO company has confirmed that TECNO Spark 30C 5G phone will be launched in India on 8 October 2024. The company has confirmed that TECNO Spark 30C 5G phone will be launched in India on 8 October 2024.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X