भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 30C का नया वेरिएंट, जानें कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Tecno ने भारतीय बाजार में अपने Spark 30C का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। अब ग्राहक इस हैंडसेट को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी खरीद सकेंगे। पिछले साल लॉन्च किए गए इस फोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर शामिल है, जो इसकी परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाता है।
अब इस नए वेरिएंट के साथ यूजर्स को एक बेहतरीन स्मार्टफोन एक्सपीरियंस मिलेगा। तो आइए आगे इस लेटेस्ट वेरिएंट की कीमत से लेकर उपलब्धता और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Spark 30C के नए वेरिएंट की कीमत व उपलब्धता
Tecno अपने Spark 30C के नए वेरिएंट की बिक्री 21 जनवरी से शुरू करने जा रहा है, जिसकी कीमत कंपनी ने 12,999 रुपये रखा है। यह स्मार्टफोन Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
आपको बता दें, इससे पहले कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को 4GB/64GB स्टोरेज और 4GB/128GB स्टोरेज में पेश किया था। जिसकी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 10,499 रुपये है। लेकिन ज्यादा रैम के साथ अब यह फोन आकर्षक और पावरफुल ऑप्शन क रूप में यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Spark 30C स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को ग्राहक Azure Sky, Midnight Shadow और Aurora Cloud तीन रंगों में खरीद सकता है।
Tecno Spark 30C स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- टेक्नो के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
प्रोसेसर- बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिप शामिल किया गया है।
स्टोरेज- Tecno Spark 30C में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। हालांकि इसके रैम को वर्चुअली 8 GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा- इसमें फोटोग्राफी के लिए LED फ्लैश के साथ 48MP का Sony IMX582 का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी- इसे पावर देने के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh तक की एक बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
अन्य फीचर्स- इसके अलावा आपको Spark 30C में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








