Tecno Spark 30C हीलियो G81, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत व ऑफर
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो (Tecno) ने आधिकारिक तौर पर स्पार्क 30C को लॉन्च कर दिया है, जो कि एक नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है। टेक्नो के इस लेटेस्ट बजट फोन का सीधा मुकाबला Redmi 14C स्मार्टफोन से माना जा रहा है।
कंपनी ने स्पार्क 30C में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले, 50MP का रियर कैमरा और एक तगड़ी बैटरी शामिल की है। तो आइए आपको इसकी कीमत व उपल्बधता और खासियत बताते हैं।

Tecno Spark 30C के स्पेसिफिकेशन: स्पार्क 30C में 6.67-इंच का 720 x 1600 LCD पैनल है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G81 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा परफॉरमेंस देता है।
स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाइस को 4GB / 128GB, 6GB / 128GB, 4GB / 256GB और 8GB / 256GB ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP54 रेटिंग मिले हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
अन्य फीचर्स के तौर पर टेक्नो स्पार्क 30C में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, DTS साउंड, डुअल सिम 4G, वाईफाई ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत व उपल्बधता- टेक्नो स्पार्क 30सी को आप चार स्टोरेज ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जिसमें 4GB/128GB, 6GB/ 128GB, 4GB/256GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं।
वहीं कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही इसकी डिटेल सामने आ जाएगी। कलर ऑप्शन का बात करें तो इसे ऑर्बिट ब्लैक, मैजिक स्किन 3.0 और ऑर्बिट व्हाइट खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








