Tecno ने भारत में 120Hz स्क्रीन, 8GB रैम के साथ नया सस्ता फोन किया लॉन्च, जानें कीमत
ग्लोबली लॉन्च के बाद Tecno ने भारतीय बाजार में भी Spark Go 1 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अब Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिसकी बिक्री 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर खासियत तक की डिटेल्स बताते हैं।
Tecno Spark Go 1 स्पेसिफिकेशन: फिलहाल भारतीय वर्जन के लिए पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि, Amazon लिस्टिंग में खास स्पेक्स बताए गए हैं। जिनके अनुसार Spark Go 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले शामिल है। जो स्मूथ विजुअल ऑफर करता है।

हाल ही में पेश किए गए ग्लोबल मॉडल में HD+ रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इसके साथ ही यह स्पष्ट ऑडियो, डुअल स्पीकर और एक इन्फ्रारेड सेंसर के लिए AI एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ भी आता है।
डिजाइन की बात करें तो Spark Go 1 में एक फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें बीच में पंच-होल कटआउट और स्लिम बेजेल हैं। फोन के बैक में दो सेंसर और एक LED फ्लैश के साथ एक गोलाकार कैमरा आइलैंड है।

परफॉरमेंस के लिए स्पार्क गो 1 का ग्लोबल वर्जन Unisoc T615 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 4GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है। भारतीय वर्जन में समान या थोड़े अपग्रेड किए गए स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप में 13MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। जो बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो लेने में सक्षम हैं। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो टाइप-सी पोर्ट के जरिए 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्पार्क गो 1 की अन्य खासियतों में स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग, आसान नोटिफिकेशन एक्सेस के लिए डायनामिक पोर्ट फीचर और बेहतर ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर शामिल हैं।
कीमत, सेल डिटेल- आप टेक्नो स्पार्क गो 1 को 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन, टेक्नो वेबसाइट और संभवतः अन्य आउटलेट से खरीद सकते हैं। प्राइज की बात करें तो इसे मात्र 7,299 रुपये शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन लाइम ग्रीन, ग्लिटरी व्हाइट और स्टारट्रेल ब्लैक में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








