Tecno ने Spark Series के इन दो स्मार्टफोन को नए कलर में किया पेश, जानें फीचर्स और कीमत
अगर आप भी नया कलर वेरिएंट के साथ स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं। तो एक बार आप Tecno के Spark Go 2023 और Spark 10 के नए कलर वेरिएंट को देख सकते हैं। जिसमें आपको शानदार कलर के साथ लेदर फिनिश भी मिल रहा है। इन दोनों अफोर्डेबल स्मार्टफोन को कंपनी ने हाल ही में नए कलर वेरिएंट के साथ पेश किया है। इन लेटेस्ट हैंडसेट को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, ये दोनों डिवाइस सेगमेंट के पहले स्मार्टफोन हैं, जिन्हें लेदर बैक पैनल के साथ बाजार में उतारा गया है। तो आइए आपको इस नए कलर वेरिएंट वाले हैंडसेट के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते है। जिससे की आपको अपने लिए सही फोन का चुनाव करने में मदद मिल सकती है।
Spark park Go 2023 और Spark 10 के नए कलर वेरिएंट
Spark Go 2023 और Spark 10 को कंपनी ने Magic Skin Orange के साथ पेश किया है। अपने नए कलर वेरिएंट को लेकर कंपनी का कहना है कि, Magic Skin Orange कलर यूजर्स को रिफ्ररेसिंग चॉइस देने वाला है। हालांकि इन हैंडसेट्स को आप अन्य कआ कलर्स में भी ले सकते है। जैसे कि Tecno Spark Go 2023 स्मार्टफोन को कंपनी ने पहले Endless Black , Uyuni Blue और Nebula Purple के साथ पेश किया था। जो अभी भी मार्केट में उपलब्ध हैं। इसके बाद बात अगर Tecno Spark 10 की करें तो आपको इसमें नए कलर वेरिएंट के अलावा Meta Blue और Meta Black दो कलर ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
Spark सीरीज के नए कलर वेरिएंट की कीमत
नए कलर वेरिएंट के साथ Tecno Spark GO 2023 को आप 7,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं Spark 10 के लिए आपको 11,699 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको बता दें, नए कलर वेरिएंट स्मार्टफोन को आप ऑनलाइन या फिर पास के रिटेल स्टोर से भी खरीद सकते हैं। जहां इन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।

Tecno Spark GO 2023 के स्पेक्स
Tecno Spark GO 2023 में 6.56 इंच IPS LCD स्क्रीन दिया गया है। जिसमें फ्रंट कैमरे पर वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगी । फोन में एचडी+ रेजॉलूशन और स्टैंडर्ड 50 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोन में रियर पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। इसमें आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में अपर्चर एफ/1.85 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ QVGA लेंस दिए गए हैं। फोन में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही Tecno Spark GO 2023 में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर दिया है।
Tecno Spark 10 के स्पेक्स
टेक्नो स्पार्क 10 4जी में 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन एचडी+ रेजॉलूशन (720 x 1612 पिक्सल) ऑफर करती है। इस हैंडसेट का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर दिया है। फोन में 4 GB और 8 GB रैम ऑप्शन मिल रहा है। टेक्नो के इस फोन में 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज भी दिया गया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और AI लेंस वाला ड्यूल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। टेक्नो ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








