Tecno ने iPhone जैसे डिजाइन के साथ सस्ता स्मार्टफोन किया लॉन्च, 7 दिसंबर से शुरू होगी सेल, जानें कीमत
Tecno Spark Go 2024 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि इससे पहले इस फोन की एंट्री मलेशिया में हो चुकी है। अगर आप भी कम बजट में आईफोन iPhone जैसे डिजाइन वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए टेक्नो का नया हैंडसेट स्पार्क गो 2024 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे इस डिवाइस की कीमत, स्पेसिफिकेशन , फीचर्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Tecno Spark Go 2024 की भारत में कीमत
Tecno ने Spark Go 2024 की इंट्रोडक्टरी कीमत 6,699 रुपये तय की गई है। इस वेरिएंट में 3GB रैम और 3GB वर्चुअल रैम एक्स्ट्रा के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। आगे चलकर इसकी कीमत 7,499 रुपये हो जाएगी। इंट्रोडक्टरी कीमत कब तक लागू रहेग इसका टाइम लाइन नहीं है। इसके अलावा कंपनी ने 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को भी उपलब्ध कराया है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन की बिक्री 7 दिसंबर से अमेजन इंडिया और सभी रिटेल आउटलेट्स पर शुरू कर दी जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्रेविटी ब्लैक , मिस्ट्री व्हाइट, अल्पेंग्लो गोल्ड और मैजिक स्किन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Tecno Spark Go 2024 के फीचर्स
Tecno Spark Go 2024 में आपको 6.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एचडी+ (720 × 1612) रेजोल्यूशन, डायनेमिक पोर्ट और सेंटर्ड पंच होल नॉच के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें UniSoC T606 SoC चिपसेट और Mali G57 GPU दिया गया है। स्टोरेज क लिए इसमें 3GB रैम और 3GB एक्सटेंड रैम फीचर दिया है। जिसे यूजर्स एसडी कार्ड के जरिए 6GB तक बढा सकते हैं। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Spark Go 2024 को लेकर कंपनी का दावा है कि, इस सेगमेंट में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला यह पहला स्मार्टफोन है। कंपनी अपने इस डिवाइस को डायनामिक पोर्ट के साथ लाई है, जो नोटिफिकेशन में फीचर्स लाता है। इसके साथ ही स्पार्क गो 2024 स्मार्टफोन इस सेगमेंट में DTS डुअल स्टीरियो स्पीकर वाला पहला फोन है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर, AI कैमरा, डुअल LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डीटीएस ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप जैसे अन्य फीचर भी मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में डुअल-सिम, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








